wow तो अब शाहरुख होस्ट..गॉट टैलेंट!

बॉलीवुड से सुपरस्टार्स का टीवी की तरफ रुख करना अब आम होता जा रहा है, शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर जैसे कितने ही बॉलीवुड सितारे आजकल टीवी शोज में बतौर होस्ट, जज आदि नज़र आते हैं। कुछ की किस्मत छोटे परदे पर भी चलती है तो कुछ की नहीं। शाहरुख खान ने पांचवी पास जैसे शो से टीवी पर अपनी शुरुआत की। हालांकि शो कुछ खास नहीं चला। उसके अलावा शाहरुख ने केबीसी के एक सीजन को भी होस्ट किया और वो भी कुछ खास टीआरपी नहीं बटोर सका। लेकिन एक बार फिर बादशाह शाहरुख ने टीवी का रुख किया है।

इस बार शाहरुख खान कलर्स चैनल के साथ छोटे परदे पर आ रहे हैं और खबरों की मानें तो शाहरुख कलर्स चैनल के शो गॉट टैलेंट को होस्ट करने वाले हैं। अब ये खबर सच है या झूठ ये आज रात 9 बजे तक साफ हो जाएगी क्योंकि आज रात ही कलर्स चैनल और शाहरुख खान ने मीडिया को एक बहुत ही स्पेशल अनाउंसमेंट करने के लिए बुलाया है। इस प्रेस कॉंफ्रेंस में शाहरुख खान के साथ कलर्स चैनल के सभी बड़े दिग्गज मौजूद होंगे।

कुछ समय पहले ये खबर आ रही थी शाहरुख खान बिग बॉस 8 होस्ट करने वाले हैं लेकिन बाद में खबर कंफर्म हुई की सलमान खान ही बिग बॉस 8 होस्ट करेंगे। तो अब बिग बॉस का तो कोई सवाल ही नहीं तो अब देखते हैं कि शाहरुख खान के लिए कलर्स क्या खास लेकर आया है। वैसे शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत भी टीवी से ही की थी सीरियल फौजी और सर्कस से। जिसने शाहरुख खान को काफी सफलता दिलाई।

लेकिन बतौर होस्ट शाहरुख अभी तक छोटे परदे पर सफल नहीं हो सके हैं। देखते हैं शाहरुख की ये नयी पारी कितनी सफल होती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X