ATTITUDE: गौतम गुलाटी फिल्म साईन करते ही छोड़ भी दी...
[टेलीविजन] भईया इसे कहते हैं सुपरस्टार तेवर। हमारे बिग बॉस विनर गौतम गुलाटी ने हाल ही में फिल्म साईन की थी जिसका नाम था उड़नछू। फिल्म का मुहुर्त भी हो गया था लेकिन अब खुद गौतम गुलाटी ने ही फिल्म छोड़ दी है। दरअसल, उनके पास आजकल इतना काम हो गया है कि वो उनके पास डेट्स नहीं है।
गौतम गुलाटी ने एक फैशन शो के दौरान साफ किया कि वो एकता कपूर की एक फिल्म में काम कर रहे हैं और उड़न छू की डेट्स के बारे में कुछ पक्का नहीं हो रहा था। वहीं उन्हें बालाजी टेलीफिल्म्स में काम करना ही था।
ऐसे में गौतम के पास फिल्म छोड़ने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं था तो गौतम ने फिल्म छोड़ दी। फिलहाल उड़न छू में उन्हें कौन रिप्लेस करेगा पता नहीं लेकिन गौतम एकता कपूर के साथ किस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं ये देखना ज़्यादा दिलचस्प होगा।
PICS:गौतम गुलाटी और आलिया भट्ट का 'दावत-ए-इश्क'
फिलहाल गौतम के काम का पिटारा पूरी तरह फुल है और वो लाईमलाइट को इन्जॉय करने की बजाय उसका पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके पास काम ही काम है और वो बहुत ही सोच समझ कर अपने प्रोजेक्ट्स चुन रहे हैं। पर उड़न छू को इस तरह अचानक छोड़ देना किसी को भी नहीं पचा।
ALSO READ: गौतम गुलाटी BIGG BOSS के विनर बने नहीं, बनाए गए थे!


Click it and Unblock the Notifications












