फ्लाइट एटेन्डेंट होते ये Tv एक्टर .. आज लगी है फिल्मों की लाइन!
[टेलीविजन] सोचिए अगर किसी फ्लाइट में आप ट्रेवल कर रहे हों और आपके सामने गौतम गुलाटी आ जाएं.. जी हां, यह संभव हो सकता था और भी 'स्टार' गौतम नहीं, बल्कि फ्लाइट एटेन्डेंट। आपको बता दें, यदि गौतम एक्टिंग में नहीं आते तो वे आज फ्लाइट एटेन्डेंट होते।
आज भले ही गौतम लाखों दिलों की धड़कन हैं, लेकिन एक समय था जब वे फ्लाइट एटेन्डेंट बनना चाह रहे थे। बहरहाल, अच्छा ही है कि गौतम ने एक्टिंग में हाथ आजमाना चाहा और आज वो सफल होने के साथ साथ पॉपुलर भी हैं।
टीवी शो 'दिया और बाती हम' साइड रोल निभाने वाले गौतम गुलाटी की जिंदगी उस वक्त पलट गई, जब उन्होंने बिग बॉस विनर का ताज पहना। उसे बाद तो फिर इनके सामने टीवी शो के साथ साथ फिल्मों की भी लाइन लग गई।
PIC: ये है जलवा..हसीनाओं के बीच पार्टी करते गौतम गुलाटी
गौतम ने अपनी इन सीक्रेट बातों को मिसमालिनी डॉट कॉम के साथ साझा किया था। वैसे आपको बता दें, टीवी में पॉपुलर होने से पहले गौतम 'डरपोक' नाम की शॉर्ट फिल्म में भी काम कर चुके हैं, जिसके लिए वे कान्स फिल्म महोत्सव में भी रेड कॉर्पेट पर चलते नजर आए थे।
गौतम ने बिग बॉस में आने से पहले टीवी शो को छोड़ दिया था। लेकिन उन्हें अब इसका कोई गिला नहीं। क्योंकि आज उनके पास पैसा है, फिल्में हैं और शोहरत है....गौतम फिलहाल फिल्म 'उड़नछू' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने एक बड़े बैनर के साथ तीन फिल्मों की डील भी साइन की है।
विशेष नोट- टेलीविजन और फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications












