TWIST:गौतम गुलाटी की Ex wife की गोदभराई, रील भी, रियल भी!
दीया और बाती हम दर्शकों का फेवरिट सीरियल रहा है। हमेशा ही ये सीरियल अपने ट्विस्ट से दर्शकों को बांधे रख सकता है। वहीं टीआरपी चार्ट्स में भी ये सीरियल नंबर वन पर रहता है। अब इस सीरियल में एक नया ट्विस्ट आने वाला है। आपकी मीनाक्षी भाभी सा, वही जिनके पति पहले गौतम गुलाटी थे, शो में उनकी गोद भराई है का सीक्वेंस होगा। पर क्यों ये और इंटरेस्टिंग ट्विस्ट है।
स्टार प्लस के इस शो में कुछ दिनों में मीनाक्षी की गोदभराई होगी। शो में दिखाई जाने वाली यह गोदभराई असल में मीनाक्षी का किरदार निभाने वाली कनिका माहेश्वरी की असली गोदभराई होगी।
दरअसल, कनिका रियल लाइफ में भी प्रेगनेंट हैं। कनिका ने बताया कि जब उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की खबर शो के डायरेक्टर को बताई, तो डायरेक्टर ने शो में भी मीनाक्षी के किरदार की प्रेगनेंसी का ट्रैक डालने की सोची।
कनिका कहती हैं कि उनके साथी कलाकारों ने उनकी गोदभराई के लिए बहुत खास प्लानिंग की है। वह बहुत खुश हैं और एक्साइटेड भी। शो के बहाने उनकी गोदभराई का फंक्शन भी हो जाएगा, क्योंकि कनिका के घर में ऐसा फंक्शन नहीं होता।


Click it and Unblock the Notifications
