एक थप्पड़, एक कंट्रोवर्सी और एक आईटम के बाद TV पर डेब्यू!
[टेलीविजन] वो कहते हैं ना कि थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब प्यार से लगता है। वैसे ही शायद गौहर खान को अब थप्पड़ से नहीं पर करियर से लगता है। गौहर खान एक सुपरमॉडल हैं और उन्होंने रणबीर कपूर स्टारर रॉकेट सिंह - सेल्समैन ऑफ द ईयर से एक बढ़िया शुरूआत की। इसके बाद उन्हें यशराज फिल्म्स की इशकज़ादे में भी काम मिला।
लेकिन गौहर खान की फिल्मों में दाल नहीं गली। हालांकि चर्चा में वो हमेशा रहीं। कभी खान सिस्टर्स नाम का शो बनाकर तो कभी बिग बॉस से। हाल ही में उनका थप्पड़ कांड भी कोई नहीं भूला होगा।
[Do You Know: इतने बिजी हैं ये एक्टर..घर जाने का टाइम नहीं, कार में ही सोते हैं]
खैर अब इन सब चीज़ों से सीख लेते हुए गौहर खान ने करियर पर ध्यान दिया है और वो टीवी पर आने वाली हैं। एक नए शो सूर्यपुत्र कर्ण के लिए गौहर खान से बातचीत की जा रही है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें इस शो में देखा जा सकता है। इसे कहते हैं फोकस!
[Ooops: श्वेता तिवारी को इस फिल्म में बनना पड़ा डुप्लिकेट एक्टर!]


Click it and Unblock the Notifications
