जब मैं सुरक्षित नहीं तो आम लड़कियों का क्या होगा- गौहर खान
गौहर खान के साथ हाल ही में रॉ स्टार रियैलिटी शो की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद से ही गौहर खान सुर्खियों में हैं। गौहर खान के फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक इस हादसे का विरोध कर रहे हैं और साथ ही गौहर को सपोर्ट कर रहे हैं। कल गौहर खान ने प्रेस कॉंफ्रेंस के जरिये मीडिया के सामने अपनी बात रखी और सभी से ये अपील की कि वो इस हादसे को एक गंभीर मुद्दा समझकर इसका विरोध करें। गौहर खान का स्टेटमेंट कुछ इस तरह था-
- सबसे पहले मैं आप सभी का धन्यवाद कहना चाहती हूं जो लोग यहां पर हैं इसके अलावा जिन भी लोगों ने मैसेज के जरिये मुझे सपोर्ट किया और ये जानने का प्रयास किया कि मेरे साथ क्या हुआ। मुझ पर हमला हुआ और भीड़ के सामने मेरे साथ बद्सलूकी की गयी। उस शख्स ने एक बहुत ही घटिया हरकत की और बाद में अपनी इस हरकत को छुपाने के लिए ये बताने की कोशिश की कि उसने ऐसा इसलिए किया जिससे वो दुनिया के युवाओं तक ये मैसेज पहुंचा सके कि मैंने गलत किया है।
- आदमी को ये अधिकार किसने दिया है कि वो इस बात का फैसला करे कि एक लड़की को क्या करना चाहिए और क्या कपड़े पहनने चाहिए।
- किसी भी लड़की पर हमला करने से पहले ऐसे घटिया इंसानों को कानून का डर क्यों नहीं होता।
- अगर हम एक्ट्रेसेस असुरक्षित हैं तो आम लड़कियों की सुरक्षा कैसे संभव है।
- ये बहुत दुख की बात है कि आदमी सोचते हैं कि वो जब चाहें अपनी इच्छा से किसी भी लड़की पर हाथ उठा सकते हैं। जब उस आदमी की सोच ऐसी थी तो वो इस इंडस्ट्री का हिस्सा ही क्यों बना।
- उस शख्स ने मुझपर हाथ इसलिए उठाया क्योंकि मैं एक अभिनेत्री हूं और मेरे जरिये उसकी ये घटिया सोच लोगों तक पहुंच सकती है। लेकिन मैं चाहती हूं कि दुनिया की हर लड़की इस तरह की सोच की खिलाफत करे और अपनी आवाज उठाए।
- मुझे अपने देश की कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा। इस तरह की घटिया हरकत करने वाले को कडी़ से कड़ी सजा मिलेगी।
- मुझे ये समझ आ गया है कि दुनिया की कोई भी महिला जो इस तरह के अत्याचार का सामना करती है वो कैसा महसूस करती होगी। इस तरह की हर घटना को लेकर पुलिस को कड़ा कदम उठाना चाहिए।
- मैं मीडिया से दरख्वास्त करना चाहूंगी कि वो महिलाओं के साथ होने वाले किसी भी तरह के अत्याचार का विरोध करे और इन मामलों को सामने लाए।
- मुझे पता है कि ये आदमी भारत के युवाओं की इज्जत नहीं करता और ना ही युवा इस शख्स की बात से सहमत होंगे। क्योंकि जब मेरे साथ ये हादसा हुआ तो वहां पर मौजूद सभी ने मिलकर इस शख्स की निंदा की थी।


Click it and Unblock the Notifications












