200 देशों में रिलीज होगी पॉपुलर सीरिज "फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज!" सीज़न 2- रिलीज डेट की घोषणा
खासकर महिलाओं के बीच काफी चर्चित रही वेब सीरिज 'फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज!' का दूसरा सीजन अब रिलीज होने को तैयार है। इसका ट्रेलर 31 मार्च 2020 में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, दूसरा सीजन 17 अप्रैल 2020 से 200 देशों और क्षेत्रों में हिंदी, तेलुगु और तमिल सहित कई भारतीय भाषाओं में अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।
2019 में अमेज़न प्राइम पर आई यह सीरिज 4 दोस्तों की कहानी थी, जिससे लोग काफी जुड़ चुके थे। लगातार इसके सीक्वल की मांग की जा रही थी। इस सीरिज का निर्देशन अनु मेनन ने किया था। शो के चार मुख्य किरदार थे- बानी जे, कीर्ति कुल्हारी, सयानी गुप्ता और मानवी गगरू।

शो के दूसरे सीजन के बारे में बात करते हुए कीर्ति कुल्हारी कहती हैं, "अमेज़न ओरिजिनल फोर मोर शॉट्स प्लीज! के कांसेप्ट ने पहले दिन से मुझे उत्साहित किया है; और यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि सीज़न 2 की शूटिंग शुरू करते समय मेरी उत्सुकता दोगुनी हो गई थी। व्यक्तिगत रूप से, 2019 मेरे लिए ख़ास रहा है, जो कि फोर मोर शॉट्स की अभूतपूर्व सफलता के साथ शुरू हुआ था और फिर उसी साल मैं कुछ सबसे बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही थी। मेरा मानना है कि प्रत्येक दर्शक खुद को प्रत्येक किरदार में थोड़ा सा देख पाएंगे और मुझे वास्तव में उम्मीद है कि वे दूसरे सीजन को भी उतना ही पसंद करेंगे जितना उन्होंने पहले सीजन को किया था।"
कोरोना पर कार्तिक आर्यन ने फैंस से की खास अपील- "कोरोना को स्टॉप करो ना!"- वीडियो वारयल


Click it and Unblock the Notifications