बॉय-फ्रेंड ने डाला चन्द्रमुखी चौटाला का वीडियो..अब तक दो लाख लोगों ने देखा
सब टीवी के शो एफआईआर में हमेशा वर्दी का रौब झाड़ने वाली चंद्रमुखी चौटाला उर्फ़ कविता कौशिक पर्सनल लाइफ में काफी मस्तीखोर है।हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो डाला है जो काफी वायरल हो रहा
धीरे-धीरे छोटे पर्दे की एक्ट्रेस भी बड़े पर्दे की अभिनेत्रियों की तरह काफी हॉट एंड ग्लैमरस होती जा रही है। जब कभी भी वह छुट्टियों पर निकलती है, तो उस दौरान उनका बिकनी वाला अंदाज सामने आ ही जाता है। हाल ही में टीवी की चन्द्रमुखी चौटालाका कुछ ऐसे ही ग्लैमरस अंदाज उनके इंस्टाग्राम पर देखने को मिला।

दरअसल, सब टीवी के शो एफआईआर में चंद्रमुखी चौटाला की भूमिका निभा चुकी टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने इंस्टाग्राम पर एक हॉट वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे किसी बीच किनारे बिकिनी पहने स्लो-मोशन में
दौड़ती दिखाई दे रही हैं। कैप्शन में लिखा, "Totally cliche' run but always works ! Yayy beach baby"
बता दें उनके इस वीडियो को दो लाख से अधिक लोगों ने देखा है। कविता का ये वीडियो उनके बॉयफ्रेंड ने शूट किया जो कविता के फैन्स के बीच बहुत वायरल हो रहा हैं।
बता दें, इन दिनों कविता इवेंट कंपनी के मालिक रोनित विश्वास को डेट कर रही हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने ही अपने रिश्ते बात को स्वीकारा नहीं है। लेकिन रोनित का फेसबुक पेज इन दोनों की प्रेम-कहानी के बारे में काफी कुछ कहता है।
पति के साथ क्यों वायरल हो रहा है इस टीवी एक्ट्रेस का ये वीडियो!
गौरतलब है कि, हाल ही में कविता का उनके एक्स बॉय-फ्रेंड नवाब से ब्रेकअप हुआ है। दोनों पांच साल से रिश्ते में थे और शादी करना चाहते थे लेकिन नवाब दूसरे धर्म के थे जिस कारण कविता के घर वालों ने इस रिश्ते को अस्वीकार कर दिया। कविता ने भी अपने परिवार वालों की खुशी के आगे नवाब से ब्रेकअप करना ही ठीक समझा।


Click it and Unblock the Notifications












