पति के साथ क्यों वायरल हो रहा है इस टीवी एक्ट्रेस का ये वीडियो!

जल्द ही स्टारप्लस पर दृष्टि धामी का शो परदेश में है मेरा दिल ऑन एयर होने जा रहा है। इस क्रम में दृष्टि धामी ने अपने पति के साथ मिलकर एक प्यारा सा वीडियो अपने फैन्स के लिए शेयर किया है।

By Goldi

साल का सबसे ज्यादा बहुप्रतीक्षित शो परदेस में है मेरा दिल 7 नवंबर से स्टार-प्लस पर ऑन एयर होने जा रहा है।इसी के साथ पहली बार दर्शकों को टीवी पर दृष्टि धामी और अर्जुन बिजलानी की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी।

अभी तक शो से जुड़े दो प्रोमो रिलीज किये जा चुके हैं जिनमे दोनों ही एक्टर काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Pardesh me hai mera dil

जैसा की शो ऑनएयर वाला है ऐसे में दृष्टि धामी को उनके पति ने उनके आगामी शो के शुभकामनाएं दी। दृष्टि धामी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया।

(#PromoOut..परदेस में है मेरा दिल..कुछ इस लुक में दिखेंगी दृष्टि धामी!)

जिसमे नीरज दृष्टि के पति उनके आगामी शो परदेश में है मेरा दिल को प्रमोट करते हुए नजर आ रहे हैं । बता दें, दृष्टि के अपती नीरज इंस्टाग्राम पर नही है, उन्होंने खुद कहा कि वह पहली बार नेशनल इंस्टाग्राम पर आये है।

बता दें शो में दृष्टि एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रहीं हैं जोकि शादी के खिलाफ है साथ ही वह अपनी बूढी बीमार मां की देखभाल करना चाहती है। तो वहीं अर्जुन बिजलानी उर्फ़ राघव की भूमिका शो में अदा कर रहें हैं।

बता दें इस सीरियल की कहानी शाहरुख़ खान और महिमा चौधरी स्टारर फिल्म परदेस पर आधारित है। एकता कपूर निर्देशित शो परदेश में है मेरा दिल 7 नवंबर से स्टार-प्लस पर सोमवार से शुक्रवार रात आठ बजे प्रसारित होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X