'बड़े अच्छे..' में पीहू का किरदार निभाएंगी फेनिल
छोटे पर्दे की अभिनेत्री फेनिल उमरीगर मशहूर टीवी कार्यक्रम 'बड़े अच्छे लगते हैं' में पीहू का किरदार निभाएंगी। कार्यक्रम की कहानी सात साल आगे बढ़ेगी। इसी में फेनिल पीहू का पात्र निभाएंगी। पहले खबर थी कि श्रीतमा इस किरदार को निभाएंगी। लेकिन अब चैनल ने पूर्व में 'बेस्ट फ्रेंड फोरेवर?' में अभिनय कर चुकीं फेनिल को लेने की पुष्टि की है।
कार्यक्रम 'बड़े अच्छे लगते हैं' सात वर्षो की छलांग के साथ 12 सितंबर को सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा। कार्यक्रम 40 वर्ष से अधिक उम्र के एक आदमी व 30 से अधिक उम्र की एक महिला के शादी के बाद प्यार में पड़ने की कहानी को लेकर शुरू हुआ था।
कार्यक्रम में राम कपूर (राम) और साक्षी तंवर (प्रिया) मुख्य भूमिकाओं में हैं।
वहीं फेनिल, पीहू के रूप में एक तड़क-भड़कपूर्ण अवतार में दिखेंगी। उनकी जुड़वां बहनों की भूमिका विनती इदनानी (मायरा) और प्रगति चौरसिया (परी) द्वारा निभाई जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












