'बड़े अच्छे लगते हैं' के 2 साल पूरे

छोटे पर्दे पर दिखाए जा रहे लोकप्रिय पारिवारिक धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' ने दो साल पूरे कर लिए हैं। इस धारावाहिक की सफलता के लिए इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे राम कपूर ने दर्शकों को धन्यवाद दिया।

राम ने गुरुवार को अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "आज से ठीक दो साल पहले 'बड़े अच्छे लगते हैं' शुरू हुआ था..हमारे इस सफर को कामयाब बनाने और सहयोग देने के लिए आप सभी को धन्यवाद।"

Bade Acche Lagte Hain

उन्होंने आगे लिखा, "आप सभी के प्यार के बिना 'बड़े अच्छे लगते हैं' कुछ भी नहीं। आप सभी को मैं तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।"

यह धारावाहिक अधेड़ उम्र के एक उद्योगपति राम कपूर और मध्य वर्ग की प्रिया शर्मा (साक्षी तंवर) की कहानी है। दोनों ने परंपरागत रीति से विवाह किया है, लेकिन बाद में दोनों किसी न किसी के प्यार में बंध गए। काफी दिनों के अंतराल के बाद प्रिया की वापसी पांच साल की एक बेटी के साथ होती है।

शो में इस समय प्रिया को गर्भवती दिखाया जा रहा है। राम और प्रिया के जीवन में एक नए किरदार ईशा (रक्षंदा खान) के आने से गलतफहमी पैदा होती है। ईशा राम के कालेज के दिनों की दोस्त है।

इस धारावाहिक के दो साल पूरे होने के बाबत सुमोना चक्रवर्ती (नताशा कपूर) ने कहा, "हमारा अब तक का सफर अच्छा रहा। इसे इतना पसंद किया जाएगा, मैंने सोचा न था। मैं इस शो की पहली कड़ी से ही जुड़ी हुई हूं। हमारा सफर बहुत मजेदार है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X