..................... Fear Files season 2 pit against Nach Baliye 7 - Hindi Filmibeat

NEW SHOW: नच बलिए से टक्कर लेने को तैयार है फियर फाइल्स

[टेलीविजन] दर्शकों को डराने के लिए दहशत भरा डॉक्यू-ड्रामा फियर फाइल्स का दूसरा सीज़न छोटे पर्दे पर आने को तैयार है। शो के निर्माताओं का कहना है कि शो का दूसरा सत्र यथार्थवादी दृष्टिकोण के साथ पेश किया जाएगा, जो दर्शकों में दोगुनी दहशत पैदा करेगा।

शो के पहले सत्र में अनोखी कहनियों के साथ दर्शकों ने 200 से अधिक एपिसोड का लुत्फ उठाया था। शो के दूसरे सत्र में बुराई पर अच्छाई की जीत के दर्शन के साथ कहानियां पेश की जाएंगी। यह शो 25 अप्रैल से जी टीवी पर प्रसारित होगा।

शो की सह निर्माता कंपनी बीबीसी प्रोडक्शन की पाल्की मल्होत्रा ने शो की लांचिंग के दौरान कहा कि इस बार लोग शो से खुद को ज़्यादा जोड़ेंगे क्योंकि डरावने दृश्य बनावटी नहीं लगेंगे। शो के अधिकतर एपिसोड्स मुंबई में शूट किए गए हैं और इस बार शो में नए कलाकार होंगे।
WOW: कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में भी आएगा LEAP, ऐसे होंगे किरदार!

शो से जुड़े एक सूत्र की मानें तो जानेमाने चेहरे, डरावने कार्यक्रमों को अवास्तविकता का एहसास देते हैं। लेकिन पर्दे पर नए चेहरे, इसे असल दुनिया से जोड़ते हैं। यह साप्ताहिक शो रात 10.30 बजे के स्लॉट के लिए बुक किया गया है, जो नच बलिए 7, इंडियाज गॉट टैलेंट, क्राइम पेट्रोल और कॉमेडी नाईट्स विद कपिल से टक्कर लेगा।
ये है मोहब्बतें: सुब्बू के प्यार पर यकीन कर लेगी इशिता!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X