..................... Rannvijay Sangha to host Splitsvilla season 8 with Sunny Leone - Hindi Filmibeat

JODI ALERT: सनी लियोन और रणविजय सांघा यहां दिखेंगे साथ

[टेलीविजन] सनी लियोन की जोड़ी एक बार फिर फाइनल हो गई है और उनका साथ देंगे रोडीज़ फेम रणविजय सांघा। दरअसल, अपनी फिल्में पूरी कर सनी लियोन टीवी पर वापसी करेंगी स्प्लिट्ज़विला के आठवें सीज़न के साथ। पिछला सीज़न भी सनी ने ही होस्ट किया था।

काफी दिनों से सनी के साथी के लिए तलाश हो रही थी। यानि कि स्पलिट्ज़विला में उनका को-होस्ट। रणविजय ने इस बात की जानकारी ट्वीट पर अपने फैंस के साथ शेयर की। इसके बाद ही यह तय हो गया है कि यंगस्टर्स को लुभाने के लिए यह जोड़ी शो में धमाल मचाने वाली है।

रणविजय ने ट्वीट किया, रियलिटी शो स्पिलिट्ज़विला का आठवां सीजन वो होस्ट करने वाले हैं। सात सालों बाद वो वापसी कर रहे हैं और यह अनुभव उनके लिए बहुत ही मज़ेदार बात है। उन्हें लग रहा है कि उनकी सारी पुरानी यादें ताज़ा हो रही हैं।
ALSO SEE PICS: शुरू हुई नच बलिए 7 की शूट

रणविजय सिंह ने इस शो के पहले सीजन को भी होस्ट किया था। और फिलहाल वो एमटीवी के ही रियलिटी शो रोडीज़ X2 के जज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X