फराह ने कपिल शर्मा में ढूंढा शाहरूख का रिप्लेसमेंट!
[टेलीविजन] फराह खान के कुकरी शो फराह की दावत में फिल्मी सितारों ने तड़का लगाया और शो का ग्रैंड फिनाले भी शूट हो गया है। इस फिनाले के लिए फराह खान ने शाहरूख खान को बुक कर रहा था और सब कुछ अगर ठीक चलता तो शाहरूख ही फराह के शो की HAPPYZZZ ENDINGZZZ करते। पर ये चमकीली दुनिया है जनाब और यहां सब कुछ ठीक कभी नहीं चलता!
हुआ यूं कि शाहरूख खान ने अपने शो इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन के लिए कॉमेडी नाइट्स फेम कपिल शर्मा को बुलाया पर कपिल ने यह कहकर असमर्थता जताई कि उनका चैनल, दूसरे चैनल के शो में जाने की इजाज़त नहीं देता पर कलर्स ने कपिल की इस बात से पल्ला झाड़ लिया।
बाद में कपिल खुलकर मीडिया के सामने आए और कलर्स पर दोष लगाते हुए उसे झूठा बताया और साफ किया उन्होंने केवल अपने कॉन्ट्रैक्ट के चलते शाहरूख खान का ऑफर रिजेक्ट किया है। पर अब शाहरूख-कपिल और कलर्स में ठन गई है। हालांकि सच कौन बोल रहा है ये कोई नहीं जानता।
पर इन सब बातों की वजह से शिकार बना फराह का कुकरी शो जिसकी ग्रैंड एंडिंग शाहरूख करने वाले थे और शाहरूख ने इसलिए कलर्स के शो पर जाने से मना कर दिया। ऐसे में फराह के आखिरी मूमेंट में काम आए कपिल जिन्होंने उनकी दावत का निमंत्रण स्वीकार किया और बन गए फराह की दावत के मेहमान।
लेकिन फराह खान को शाहरूख खान को रिप्लेस करने के लिए कपिल शर्मा ही मिले थे। ये बात हम शाहरूख फैन्स को तो कतई अच्छी नहीं लगी। मतलब कपिल कपिल हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है....पर SHAHRUKH मतलब SHAHRUKH होता है!


Click it and Unblock the Notifications














