Exclusive: टेनिस से दूर सानिया को लगा ग्लैमर का चस्का
टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा इन दिनों फैशन शो, विज्ञापनों में टेनिस कोर्ट से ज्यादा दिखायी पड़ रही है। जिसके कारण उनके गेम में असर पड़ा है इसलिए साल 2010 में शादी करने के बाद सानिया की रैंकिंग पिछड़ती जा रही है। अब उनमें वो बात नहीं रही जो कि पहले हुआ करती थी। तभी तो अब वो खेल के मैदान में कम ग्लैमर की दुनिया में ज्यादा देखी जाती है, इसी कारण वो नच बलिए में प्रतिभागी बनकर आ रही हैं। अच्छा है टीवी शो से उनका नाम होगा। अरे यह कहना हमारा नहीं बल्कि उन लोगों का है जो सानिया मिर्जा और शोएब के नच बलिए में शामिल होने की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हें। इस तरह की बाते दिल्ली के अजय राय, रितेश अग्रवाल, सविता चौधरी ने ट्विटर पर लिखी है।
मालूम हो कि स्टार प्लस के मशहूर डांस रियलिटी शो नच बलिए के सीजन 5 में इस बार पाकिस्तान की बहू सानिया मिर्जा अपने शौहर शोएब मलिक के साथ थिरकतीं नजर आयेंगी। इस बारे में शो के मैनेजर ने मीडिया को बताया और कहा कि सानिया-शोएब केवल शो के दो-तीन एपीसोड में ही दिखायी देंगे वो भी एक मेहमान के हैसियत से।
हालांकि इन प्रतिक्रियाओं से इतर सानिया मिर्जा ने अपने शो के बारे में कहा कि उनके पति शोएब मलिक उनसे अच्छे डांसर है, उन्हें तो डांस करने में शर्म आती है। हालंकि उन्होंने हंसते हुए कहा कि वैसे वो नाचने से अच्छा काम नचाने का करती हैं। आपको बताते चलें कि नच बलिए 5' का प्रसारण 29 दिसम्बर से स्टार प्लस पर होगा। इस शो के जज होंगे बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, फिल्म निर्देशक साजिद खान एवं नृत्य निर्देशक टेरेंस लेविस।

Click it and Unblock the Notifications












