OMg! एकता कपूर ने बदल दिया इस शो का नाम.. तो अब बढ़ेगी TRP
[टेलीविजन] बॉलीवुड हो टेलीविजन इंडस्ट्री, यहां कई सेलिब्रिटी ऐसे हैं जो अंकविद्या और अन्य ऐसे कारणों पर विश्वास करते हैं। बहरहाल, इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है टेलीविजन की क्वीन एकता कपूर का। कभी समय था, जब एकता कपूर अपने सारे टीवी शो का नाम 'क' से रखा करता थी।

अब 'क' से तो एकता कपूर निकल आईं हैं। लेकिन फिर भी आध्यत्मिक और अंकविद्या पर उनका अटूट विश्वास है। इन्ही कारणों के उन्होंने अपने शो 'इतना करो ना मुझे प्यार' का शीर्षक बदल कर 'इतना करो ना प्यार मुझे..ये कैसा अनुरोध' कर दिया है।
पढ़ें- बेटी की वजह से इस एक्टर ने रातोंरात छोड़ दी सिगरेट..
सूत्रों के मुताबिक, एकता ने हाल ही में अमृतसर का दौरा कर स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका था। जहां से वापस आने के बाद एकता ने सोनी इंटरटेनमेंट पर प्रसारित किए जाने वाले अपने शो 'इतना करो ना मुझे प्यार' शीर्षक में 'ये कैसा अनुरोध' टैगलाइन जोड़ने का फैसला किया। आपको बता दें, एकता का शो शुरू तो काफी धूमधाम से हुआ था, लेकिन जल्द ही इसकी टीआरपी नीचे गिरने लगी थी।
वहीं, टीआरपी के साथ साथ इस शो में आने वाले ट्रैक को ध्यान में रखते हुए भी यह कदम उठाया गया है। शो में रोनित रॉय और पल्लवी कुलकर्णी मुख्य किरदारों में हैं।
विशेष नोट- टेलीविजन और फिल्म जगत की रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications












