दृष्टि धामी को बाहर कर मनीष ने फिर पायी झलक..की मेजबानी
मनीष को शो में एंट्री दृष्टि धामी की जगह मिली है। कहा जा रहा था कि बेइंतहा खूबसूरत और सेक्सी होने के बावजूद दृष्टि धामी की एंकरिग लोगों को रास नहीं आयी जिसकी वजह से चैनल ने उनकी छुट्टी कर दी और उनकी जगह मनीष पॉल को वापस बुला लिया। मनीष ने ट्विटर पर अपनी वापसी का ऐलान भी कर दिया है।
खबर यह भी है कि रणवीर शौरी, जो कि इस समय शो के दूसरे एंकर हैं, की भी छुट्टी हो सकती है लेकिन उनकी जगह कौन लेगा इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। मालूम हो कि मनीष ने कलर्स के मशहूर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा... के कई सीजन की मेजबानी की है और वो काफी सक्सेसफूल भी रहे हैं।
देखते हैं कि दृष्टि को आउट करके मनीष इस बारे कैसे लोगों को अपना बनाते हैं, मनीष की हरकतें क्या होगीं इसे जानने के लिए देखते रहिेए कलर्स पर शनिवार-रविवार रात नौ बजे झलक दिखला जा... दुनिया पर छा जा।


Click it and Unblock the Notifications
