झलक विनर दृष्टि बनीं झलक होस्ट बोलीं फिल्मों के लिए टाइम कहां..

कलर्स के मशहूर शो मधुबाला की खूबसूरत अभिनेत्री दृष्टि धामी इन दिनों एक बार फिर से डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' को लेकर चर्चा में हैं वजह है कि इस बार के शो की मेजबानी पिछले साल की विनर दृष्टि धामी को दी गयी है। जिसे लेकर दृष्टि थोड़ा सा नर्वस भी हैं और बहुत ज्यादा उत्साहित भी।

झलक दिखला जा 7 के फाइनल कंटस्टेंट- श्रीसंत, कीकू, आशीष, एंडी

इस बारे में बात करते हुए दृष्टि ने कहा कि "मुझे कहना पड़ेगा कि मैं नर्वस हूं। पिछले साल मैंने 'झलक दिखला जा' जीता था और इस साल मैं इसकी मेजबानी कर रही हूं। दो सालों में एक ही शो में मैं दो चुनौतियों का सामना कर रही हूं। सच कहूं तो शो की मेजबानी का विचार मेरा नहीं था। यह चैनल का विचार था। मैंने इसे स्वीकार किया।"

पिछले दिनों चर्चा थी कि 'सिंघम 2' के लिए रोहित शेट्टी ने दृष्टि को एप्रोच किया है जिसके बारे में बात करते हुए दृष्टि ने कहा कि यह सब अफवाहें हैं बस, वैसे मैं एक बात साफ कर दूं कि रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' की मेजबानी के फैसले के बाद अभी लगभग एक साल तक फिल्मी करियर के बारे में नहीं सोचना चाहती। यह मेरे लिए संभव ही नहीं है। मेरे धारावाहिक 'मधुबाला' और 'झलक दिखला जा' की मेजबानी के बीच मेरे पास कुछ और करने का समय ही नहीं है। यहां तक कि मैं एक भी दिन की छुट्टी नहीं ले सकती।"

मालूम हो कि दृष्टि 'झलक दिखला जा' के सातवें सत्र में रणवीर शौरी के साथ मेजबानी करेंगी। रणवीर शौरी अभी हाल ही में रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आये थे।
उन्होंने कहा, "मुझे रणवीर से मिलना अभी बाकी है। मुझे पता है वह चुटकी लेने में शानदार हैं, लेकिन फिर भी मैं पहली बार मेजबानी कर रही हूं, इसलिए हताश हूं।"

इस बीच दृष्टि के 'मधुबाला' शो ने दो साल पूरे कर लिए हैं। वह इसका हिस्सा होकर गौरवान्वित हैं। उन्होंने कहा, "मैं अकेली ऐसी कलाकार हूं जो सीरियल की शुरुआत से अब तक इसमें हूं। मुझे नहीं लगता कि धारावाहिक जल्दी में खत्म होगा। इसने मुझे पहचान दी है। मैं इसके खत्म होने तक इसे नहीं छोड़ना चाहती।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X