झलक दिखला जा 7 के फाइनल कंटस्टेंट- श्रीसंत, कीकू, आशीष, एंडी
कलर्स के फेमस डांस रियैलिटी शो झलक दिखला जा के सांतवे सीजन के कंटस्टेंट के नामों को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा हो रही है। सबसे ज्यादा जो नाम चर्चा में रहे हैं वो हैं सुनन्या इरानी, करन कुंद्रा, युवराज सिंह, डांसर दक्षा शेठ, शोभा डे, मिल्खा सिंह, आतिफ असलम और लूलिया वेंटर। इन सभी खबरों से इतर अब झलक दिखला जा के कंटस्टेंट की लिस्ट फाइन हो चुकी है। इस बार शो को और भी एक्साइटेड बनाने के लिए शो की टीम ने एक से बढ़कर एक प्रतियोगियों को फाइनल किया है।
जून माह के अंत में शुरु होने जा रहे इस शो की टीआरपी को और भी ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए पूरी टीम ने कमर कस ली है। टीवी स्टार्स मौनी रॉय, बूजा बोस, आशीष सर्मा और कृतिका कर्मा अपने फैंस को शो देखने के लिए प्रोत्साहित करेंगी तो वहीं वीजे एंडी और कीकू शारदा जैसे बेहतरीन कॉमेडियन शो के पुरानी होस्ट कपिल शर्मा और सीजन 5 की प्रतिभागी रह चुकी भारती सिंह की कमी भी पूरी करेगे।
सोफी चौधरी शो में एक सेक्सी और हॉट फैक्टर की भरपाई करेंगी तो वहीं क्रिकेटस श्रीसंत और सिंगर सुखविंदर सिंह भी लोगों को शो की तरफ आकर्षित करने में पीछे नहीं रहेंगे। जहां तक जजेस की बात है तो माधुरी दीक्षित, करन जौहर और कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा इस साल भी शो को जज करेंगे और सात ही मनीष पॉल शो को होस्ट करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications