दीया और बाती हम: सूरज बोलेगा कबड्डी कबड्डी कबड्डी!
[टेलीविजन] दीया और बाती हम में आखिरकार सूरज का सपना पूरा होने वाला है। लेकिन इसके लिए सूरज खेलेगा कबड्डी और जीतेगा 50 लाख रूपये। और उसके कबड्डी कोच होंगे जिम्मी शेरगिल। वहीं उसकी मालकिन हैं रिद्धि डोगरा। अब ये हुआ ना थोड़ा फ्रेश ट्विस्ट। वहीं भाभो ने अंकुर को साफ कर दिया है कि उन्हें वंश को वापस लेने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
इधर मोहित अपने पुराने फ्लेवर में वापस आ चुका है और घर में क्लेश करने की उसकी पूरी तैयारी है। मीनाक्षी को वो समझा चुका है कि सूरज उसकी साड़ी की दुकान हड़पने वाला है। पर पूरे सीन को संभाल लिया है भाभो ने जिन्होंने साफ कर दिया है कि सूरज के सपने में सबको उसका साथ देना होगा।
[ये रिश्ता क्या कहलाता है: दद्दाजी की मौत नैतिक-अक्षरा की राष्ट्रीय समस्या है!]
इन सब के बीच संध्या क्या करना चाहती है ये फिलहाल कहानी में कहीं नहीं दिखा रहा है। अब वो मजबूरी में पति का साथ तो देती है लेकिन क्या उसे यकीन है कि सूरज अपने सपने को पूरा कर पाएगा?
[इतना करो ना मुझे प्यार: लीप के बाद अलग होंगे नील-रागिनी!]


Click it and Unblock the Notifications
