कुमकुम भाग्य: ट्रेैजेडी पर ट्रैजेडी..अभि- प्रज्ञा की खुशियों को लगी नजर!
[टेलीविजन] टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में अभि- प्रज्ञा की परेशानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। अभी लग ही रहा था कि दोनों पास आने वाले हैं और सबकुछ सही हो जाएगा, तभी एक बवंडर उठा और अभि- प्रज्ञा की जिंदगी फिर से तबाह हो गयी। जी हां, और इस बवंडर का नाम कुछ और नहीं तनु है।
तनु ने अभि- प्रज्ञा से झूठ कहा है कि वह अभि के बच्चे की मां बनने वाली है। जिसके बाद प्रज्ञा अभि की जिंदगी से दूर जाना चाहती है, ताकि वो और तनु एक खुशहाल जिंदगी जी सकें।
बहरहाल, प्रज्ञा के जाने के बाद जब आलिया देखती है अभि, उसका भाई शराब के नशे में काफी दुखी है तो वह प्रज्ञा को वापस घर ले आती है। लेकिन वापस आकर जैसे ही प्रज्ञा अभि के पास आती है, देखती है कि तनु अभि के पास है और अभि बेहोशी की हालत में उसे कभी छोड़कर न जाने के वादे ले रहा है।
Do You Know: इतने बिजी हैं ये एक्टर..घर जाने का टाइम नहीं, कार में ही सोते हैं
यह देखकर फिर दुखी हो जाती है। तभी बेहोश पड़े अभि को प्रज्ञा के आने का अहसास होता है और वह प्रज्ञा को ढूंढ़ने लगता है। लेकिन प्रज्ञा छिप जाती है और आलिया को भी कुछ बताने से मना करती है।
अब शो में आगे क्या होने वाला है, यह देखना दिलचस्प होगा। क्या अभि- प्रज्ञा सच में अलग हो जाएंगे या उनके सामने तनु की सच्चाई आ जाएगी?....
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications
