दीया और बाती हम: सूरज के सपनों में आया ट्विस्ट, कौन करेगा मदद
[टेलीविजन] दीया और बाती हम में सूरज अपने बेटे के सपने जो उसने अपने पिता के लिए देखें हैं, पूरा करने चल पड़ा है। अब शो में इतना अजीब ट्रैक क्यों दिखाया है जहां सूरज अपने बेटे के सपने पूरा करने के लिए अपनी दुकान बेच कर जुट गया है, हम सच में नहीं जानते।
खैर सूरज अपने नए सपने, (हलवाई टू होटल) को लेकर एक इन्वेस्टर के पास पहुंचता है जहां वो रिद्धि डोगरा को ही इन्वेस्टर समझता है। वहीं रिद्धि एक कबड्डी टीम की मालकिन है और वो भी ज़रा परेशान हैं।
ये है मोहब्बतें: सुब्बू और सिम्मी को एक करेंगे रमन - इशिता!
इन्वेस्टर सूरज का प्लान सुनकर उसे पैसे देने से मना कर देते हैं क्योंकि उसके पास कोई तर्जुबा नहीं है। सूरज लाख कोशिशों के बाद भी इन्वेस्टर को मना नहीं पाया लेकिन रिद्धि को एक नया आईडिया देता है उनकी कबड्डी टीम के लिए। इससे इंप्रेस होकर वो उसे पूरा आश्वासन देती है कि उसका सपना ज़रूर सच होगा। वो तो खैर होगा ये हमें भी पता है...है ना 
ये है मोहब्बतें: इस स्टार ने छोड़ दिया शो, इशिता हुईं इमोशनल
आप सूरज की हलवाई टू होटल सपने की सारी डीटेल पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com पर।


Click it and Unblock the Notifications
