दिया और बाती हम: टूट जाएगा सूरज, वेद से करेगा मुकाबला?
[टेलीविजन] दिया और बाती हम में बाकी सीरियलों से इतर पिता और बेटे की बॉन्डिंग को बहुत ही अच्छे तरीके से दिखाया जा रहा है। वेद का ये खुलासा कि उसे अपने पापा के हलवाई होने पर ऐतराज़ है, सूरज को तोड़ देगा।
पर वो वेद से नाराज़ नहीं होगा। बल्कि उससे मुकाबला करेगा। नहीं समझे? दरअसल, सूरज को ये समझ में आएगा कि परिवार और ज़िम्मेदारियों के चलते उसने अपने सपने पूरे करने की कोशिश ही नहीं की।
सनी लियोन के सच्चे शार्गिद....Tv के ये हैंडसम एक्टर!
वहीं भाभो भी वेद के बर्ताव से दुखी होंगी और सूरज के हलवाई होने का दोष अपने सर लेंगी क्योंकि उन्होंने ही कम उम्र में सूरज पर घर और परिवार की ज़िम्मेदारी डाल दी। हालांकि संध्या वेद से काफी नाराज़ है।
शाहिद कपूर की 'साली' अब जोधा- अकबर के साथ दिखेंगी Tv पर
वहीं सूरज ने अब फैसला किया है कि वो अपने बेटे के सपने को पूरा करेगा। जी हां, अब दिया और बाती हम का ये काफी बड़ा ट्विस्ट होगा जहां सूरज एक हलवाई से एक बिज़नेसमैन होने के अपने बेटे के सपने को पूरा करने निकल पड़ा है!
अब सपने हैं तो मुश्किलें भी होंगी पर क्या वो जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com!
Do You Know: 'रिपोर्ट्स' की यह एक्ट्रेस की Baby H एल्बम में मचा चुकी हैं धमाल


Click it and Unblock the Notifications
