दिया और बाती हम: सीरियल में लौटेगा छोटू, लाएगा ट्विस्ट?
[टेलीविजन] दिया और बाती हम में लीप के बाद आए दिन कुछ ना कुछ नया हो रहा है और दर्शक सीरियल से जुड़े हुए हैं। और अब सीरियल में एक और नया ट्विस्ट होगा छोटू। याद है ना, सूरज की दुकान पर काम करने वाला छोटू।
छोटू को हमेशा से सीरियल का एक अहम हिस्सा दिखाया गया है। वो भाभो और संध्या के भी काफी करीब है। लीप के बाद अभी तक सीरियल में किसी ने छोटू को नहीं देखा था और दर्शक उसे भूल भी चुके थे।
ALSO READ: फ्लाइट एटेन्डेंट होते ये Tv एक्टर .. आज लगी है फिल्मों की लाइन!
लेकिन जो भूल गया हो उसे वापस याद दिलाने का काम ही तो ये सीरियल करते हैं। तो छोटू के आने से सीरियल की कहानी भी एक नया पड़ाव पार करेगी। इस किरदार को निभाएंगे रणदीप राय। इससे पहले रणदीप चैनल वी के ओ गुजरिया का हिस्सा थे। क्या छोटू के आने से सूरज को अपनी कम पढ़ाई का एहसास होगा? क्या छोटू के ज़रिए संध्या सूरज को एक अस्तित्व बनाने में कामयाब हो पाएगी?
LIST: नच बलिए 7 कंटेस्टेंट्स.. धमाकेदार होगा सीजन!


Click it and Unblock the Notifications
