दीया और बाती हम: कौन है सूरज का कबड्डी कोच, पुनीत इस्सर REJECTED
[टेलीविजन] दीया और बाती हम में एक कोच ने आफत कर रखी है। शो में रिद्धि डोगरा का नया ट्रैक शुरू किया गया है और वो कबड्डी टीम की माल्किन हैं। कबड्डी खेल कर ही सूरज पैसे जीतने वाला है। लेकिन कोच का अता पता ही नहीं है।
दरअसल, पहले इस किरदार के लिए जिम्मी शेरगिल को अप्रोच किया गया लेकिन वो सूरज की बराबर की उम्र के ही लग रहे थे। इसके बाद पुनीत इस्सर के नाम पर विचार किया गया लेकिन शो में एक ऐसा आदमी चाहिए जिसका दिल सोने का हो और पुनीत की बिग बॉस परफॉर्मेंस के साथ ये किरदार जा नहीं रहा था।
[नच बलिए 7: कैसा नच कैसा बलिए, इस एक्टर की 'तीन बीवियां' पहुंची शो पर!]
अब माना जा रहा है कि ये रोल शाहबाज़ खान करेंगे। शाहबाज़ इससे पहले अफसर बिटिया, युग, चंद्रकांता जैसे सीरियल में दिख चुक हैं। महाराणा प्रताप में वो बैरम खान का किरदार भी निभा रहे हैं और अगर सब कुछ ठीक रहा तो शाहबाज़ दीया और बाती हम में कोच की भूमिका में दिखेंगे।
[गाने के शो में करीना जैसी साइज़ ज़ीरो दिखने का क्या काम?]


Click it and Unblock the Notifications
