ट्रेंड हुआ बायकॉट मिर्जापुर 2, दिव्येंदु शर्मा बोले 'बाहर मत बोलना मार पड़ेगी'
काफी समय से चर्चा में चल रही वेब सीरीज मिर्जापुर 2 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था और लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है। इसके पहले सीजन के बाद से ही इसका खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था। जैसे ही ये ट्रेलर सामने आया लोग काफी खुश हैं लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जो कि शायद ही मिर्जापुर के फैंस को पसंद आया होगा। दरअसल सोशल मीडिया पर इस सीरीज मिर्जापुर 2 को बायकॉट करने की मांग वाला हैशटैग चल रहा था।
लेकिन जैसे ही ये ट्रेंड सामने आया इस पर मिर्जापुर एक्टर दिव्येंदु शर्मा का रिएक्शन आया है। दिव्येंदु शर्मा ने सीरीज में मुन्ना भइया का रोल निभाया है और कालीन भइया(पंकज त्रिपाठी) के बेटे बने हैं। इस ट्रेंड को देख उनका कहना है कि.. उनको और इस सीरीज की स्टारकास्ट को ऐसे ट्रेंड से फर्क नहीं पड़ता है। उन्होने ये भी कहा कि ये सब देखकर उनको बिल्कुल भी परेशानी नहीं हुई थी।
Throwback- नेहा कक्कड़ बचपन में भी गाती थीं इतना शानदार- वीडियो देख आप कहेंगे 'वाह'


Click it and Unblock the Notifications