Throwback- नेहा कक्कड़ बचपन में भी गाती थीं इतना शानदार- वीडियो देख आप कहेंगे 'वाह'
बॉलीवुड में इस समय लगभग हर दूसरा सुपरहिट गाना नेहा कक्कड़ गा रहीं हैं और सबके दिलों पर राज करती हैं। दुनिया उनकी आवाज की दीवानी है और एक शानदार सिंगर होने के साथ साथ बेहतरीन इंसान भी हैं। नेहा कक्कड़ इतनी ज्यादा इमोशनल हैं कि वो छोटी सी छोटी बात पर भी रो पड़ती हैं। उनका ये रूप कई सिंगिंग रियालिटी शोज में देखा गया है। लेकिन इस समय नेहा कक्कड़ का एक थ्रोबैक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो भजन गाती हुई नजर आ रही हैं।
बता दें कि नेहा कक्कड़ का ये वीडियो काफी पुराना है और वो काफी छोटी हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया फैंस इसको तेजी से साझा कर रहे हैं और काफी प्यार दे रहे हैं।

छोटी से नेहा कक्कड़ काफी क्यूट लग रही हैं। बात करें नेहा कक्कड़ के करियर की तो उन्होने शुरु से ही काफी ज्यादा स्ट्रगल किया है और काफी नीचे से ऊपर तक पहुंची हैं और इस समय इंडस्ट्री टॉप सिंगर्स में से एक हैं।
नेहा कक्कड़ ने शुरु से अपनी सोनू कक्कड़ के साथ स्टेज शो किए हैं और वो जगराते में गातीं थीं जिसमें उनको काफी प्यार मिलता है। फिलहाल इस समय इस वीडियो को देखकर आप काफी खुश होने वाले हैं।
नेहा कक्कड़ इसके अलावा इन दिनों अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में हैं। वो पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह से अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications