..................... Diandra kissed Gautam in locked Bathroom - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 8- डाएंड्रा ने गौतम को बाथरुम में किया किस!

बिग बॉस 8 में एक लव स्टोरी दिनों दिन काफी गंभीर होती जा रही है। डाएंड्रा और गौतम अभी तक तो सबके सामने घर के किसी कोने में बैठकर एक दूसरे को अपने दिल की बात सुनाते नज़र आते थे लेकिन गौतम के जन्मदिन के दिन उन्हें स्पेशल गिफ्ट देने के बहाने डाएंड्रा ने उन्हें बाथरुम में ले जाकर खुद को उनके साथ लॉक कर लिया।

डाएंड्रा व गौतम की आवाजें साफ सुनाई दे ऱही थीं और गौतम बार बार डाएड्रा को ये कहते दिखे कि ये क्या कर रही हो तुम। लेकिन वहीं डाएंड्रा ये कहती दिखीं कि तुम्हें डर नहीं लगता ना। साथ ही दोनों की तेज तेज सांसों की आवाजें भी उनके माइक द्वारा सा सुनी जा सकती थीं। अब बंद दरवाजे के पीछे क्या हुआ ये तो किसी को नहीं पता लेकिन इनकी सांसों की आवाज और गौतम व डाएंड्रा की कुछ पलों की खामोशी जरुर बहुत कुछ कह गयी।

रात को प्रीतम गौतम से कहते देखे गये कि डाएंड्रा व उनकी नज़दीकी को लेकर पंडित यानी प्रनीत पूछ रहा था। इसपर गौतम ने कहा कि डाएंड्रा और वो अच्छे दोस्त हैं और अगर उनके बीच कुछ है भी तो उससे बाकी लोगों को क्या। पुनीत भी गौतम की तरफदारी करते दिखे और उन्होंने कहा कि गौतम और डाएंड्रा के बीच क्या है इसे लेकर बाकी लोगों को सोचने की कोई जरुरत नहीं है।

पुनीत ने कहा कि उन्होंने खुद कभी गौतम से नहीं पूछा कि उनके और डाएंड्रा या किसी और के बीच क्या है। प्रीतम इस बात से संतुष्ट दिखे और उन्होंने इसके बाद कुछ और बात नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X