..................... Bigg Boss 8 Karishma angry with Gautam, Rene become new captain - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 8- करिश्मा के कैप्टन बनने में गौतम बने रोड़ा

बिग बॉस 8 की प्रतिभागी करिश्मा तन्ना और गौतम के बीच दरार तो काफी पहले ही आ चुकी थी लेकिन अब ये दरार और भी ज्यादा गहरी होती नज़र आ रही है। हाल ही में गौतम ने करिश्मा को कैप्टन बनने के टास्क से बाहर कर दिया और साथ में वजह ये बताई कि घर में करिश्मा से भी बेहतर कैप्टन कोई बन सकता है। करिश्मा इस बात से बेहद नराज़ नज़र आईं।

गौतम और पुनीत दोनों ने मिलकर ये फैसला किया था कि करिश्मा को कैप्टनसी के टास्क से बाहर करना है। असल में बिग बॉस ने घर के अगले कैप्टन बनने के टास्क के दौरान घर के जितने भी लोग कैप्टन बन चुके हैं उन्हें ये फैसला करने को कहा कि वो किस एक प्रतिभागी को इस टास्क से बाहर करना चाहते हैं। सभी पूर्व कैप्टन ने एक एक करके कुछ प्रतिभागियों को इस टास्क से बाहर किया और आखिरी में रेने को कैप्टनसी मिल गयी।

इसी दौरान गौतम का जन्मदिन भी मनाया गया और डाएंड्रा ने गौतम को जन्मदिन के मौके पर स्पेशल गिफ्ट भी दिया। वो भी बाथरुम में ले जाकर।

Bigg Boss 8 Karishma angry with Gautam, Rene become new captain

करिश्मा गौतम से नाराज़ हो जाती हैं कि उन्होंने करिश्मा को कैप्टन नहीं बनने दिया। करिश्मा ने कहा कि उन्हें लगा था कि गौतम शायद उनका साथ देंगे। लेकिन उन्होंने नहीं दिया।

अंत में अली ने शोनाली और रेने में से रेने को कैप्टनसी के लिए चुना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X