दूरदर्शन ने रच दिया इतिहास- रामायण, महाभारत और शक्तिमान की वापसी के साथ बन गया नंबर 1
कोरोना वायरस के चलते देश भर में चले रहे लॉकडाउन के कारण क्या क्या चीजें वापस आ जाएंगी किसी ने भी नहीं सोचा होगा। हम बात कर रहे हैं डीडी नेशनल की जो कि सबसे ज्यादा चर्चा में है। लॉकडाउन के कारण इस समय किसी नए शोज की ना तो शूटिंग हो पा रही है और ना ही लोग बाहर निकल रहे हैं। इस समय डीडी नेशनल पर रामायण, महाभारत, शक्तिमान, बुनियाद जैसे कार्यक्रम लौट आए हैं। इस कारण कुछ ऐसा हुआ है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि डीडी नेशनल के टीआरपी इस समय आसमान छू रही है और सप्ताह सबसे आगे निकल गई है। डीडी नेशनल इस सप्ताह देशभर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला चैनल बनकर सामने आया है।
लॉकडाउन में पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता पढ़कर रोए अमिताभ बच्चन- वीडियो वायरल


Click it and Unblock the Notifications