लॉकडाउन में पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता पढ़कर रोए अमिताभ बच्चन- वीडियो वायरल
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जितने ज्यादा फिल्मों में बिजी रहते हैं उतने ही इस समय सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं। इस समय वो लगभग हर बात अपने फैंस के साथ साझा करते हैं। फिलहाल लॉकडाउन के चलते वो घर पर हैं। लेकिन हाल ही में उनको लेकर कुछ ऐसा सामने आ रहा है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में है। दरअसल अमिताभ बच्चन अपने पिता कवि हरिवंश राय बच्चन को याद करते हुए हाल ही में रो दिए थे।
वो उनकी कविता पढ़ रहे थे और उनको हरिवंश राय बच्चन की याद आ गई। अमिताभ बच्चन ने बाबूजी की मशहूर कविता.. 'है अंधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है' गाई और इस भावुक कर देने वाले वीडियो को शेयर किया है।

इसके अलावा वो लिखते हैं.. 'मैं अपने बाबूजी और उनकी कविता को याद करता हूं, जो आशा और ताकत को दर्शाती है। उसी तरह गा रहा हूं, जैसे बाबूजी कवि सम्मेलन में गाया करते थे, जिसमें मैं उनके साथ जाया करता था।'
अमिताभ बच्चन को लेकर मशहूर है कि वो अपने परिवार को लेकर काफी ज्यादा चिंतित रहते हैं और अक्सर उनके साथ समय बिताते हुए नजर आते हैं। गौरतलब है कि आज भी वो काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इसका कारण हैं उनकी पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चन।
गौरतलब है कि आज जया बच्चन का जन्मदिन है वो काफी चर्चा में हैं। अमिताभ बच्चन ने भी उनको विश किया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो....


Click it and Unblock the Notifications