DHAMAKA: नच बलिए 7 के लिए मान ही गए ये क्रिकेटर!
[टेलीविजन] इसे कहते हैं एकता कपूर का इफेक्ट। उनका नाम सुनते ही कोई भी उनके साथ काम करना चाहता है। ऐसा ही कुछ हुआ है नच बलिए पर। इस शो में अब एक धमाकेदार क्रिकेटर अपनी धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। बात हो रही है शिखर धवन। सूत्रों की मानें तो शिखर धवन जल्द ही शो पर अपनी बलिए आएशा के साथ नच करने वाले हैं।
चैनल के कई लोग शिखर के साथ बातचीत कर रहे हैं और वो जल्द ही वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले हैं। हालांकि शो पर दो और जोड़ियां वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली हैं। लेकिन शिखर धवन को नच बलिए पर डांस करते देखना काफी मज़ेदार होगा। वैसे भी उन्हें क्रिकेट का रणवीर सिंह कहा जाता है और TEAM INDIA की इस फिल्म में रणवीर सिंह करेंगे इनका रोल...कौन होगा धोनी और कोहली पढ़िए यहां---> BOLLYWOOD TEAM INDIA
अब नच बलिए पर शिखर धवन के साथ बाकी दो जोड़ि्यां शो का ड्रामा तो बढ़ाएंगी ही और टीआरपी भी बटोरेंगी। इससे पहले भी एक रियलिटी शो एक खिलाड़ी एक हसीना के लिए क्रिकेटर्स अपने कदम थिरका चुके हैं और लोगों को ये शो काफी भाया था। तो बस अब शिखर का इंतज़ार करिए!


Click it and Unblock the Notifications
