"द कपिल शर्मा शो" की शूटिंग रद्द- कोरोना की वजह से टेलीविजन शोज पर गहरा प्रभाव
कोरोना वायरस ने इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बुरी तरह प्रभावित किया है। जहां कई फिल्में पोस्टपोन हुईं हैं, वहीं कई फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग को पूरी तरह से रोक दिया गया है। ताजा रिपोर्ट की मानें तो छोटे पर्दे के सबसे चर्चित कॉमेडी शो "द कपिल शर्मा शो" की शूटिंग भी हाल ही में कैंसिल करनी पड़ी है। सभी लोगों को घर पर बने रहने के आदेश दिए गए हैं।
द कपिल शर्मा शो का एक एपिसोड जिसे 18 मार्च को शूट किया जाना था उसकी शूटिंग कैंसिल कर दी गई है। शो में चंदू चाय वाले का किरदार निभाने वाले चंदन प्रभाकर ने कहा, 'हां, हमें बुधवार को एक एपिसोड शूट करना था लेकिन हमें अगली सूचना तक शूट के कैंसिल किए जाने की बात कही गई है।'

बता दें, सिर्फ कपिल शर्मा शो ही नहीं, बल्कि टेलीविजन के लगभग सभी शोज की शूटिंग बंद हो चुकी है। कोरोना से लोगों के बचाव को मद्देनजर रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने फिल्मसिटी समेत सभी स्टूडियो को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिये हैं। जिस वजह से कई फिल्में और टीवी शोज की शूटिंग बंद कर दी गई है।
कोरोना की वजह से फिल्म "भुज" की शूटिंग कैंसिल- 350 लोगों की टीम के साथ लौटे अजय देवगन


Click it and Unblock the Notifications