कपिल के लिए नहीं अमिताभ के लिए लता ने देखा कॉमेडी नाइट्स...
मालूम हो कि शो के मेजबान कपिल शर्मा के साथ इस एपीसोड में अभिनेता अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और आने वाली फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' की टीम ने हिस्सा लिया था, जिसका प्रसारण बीते सप्ताहांत में किया गया।
लता ने रिकॉर्डिग स्टूडियो में शो के निर्माता और मेजबान कपिल शर्मा से मुलाकात की
लता ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, "अमिताभ बच्चन जी, बोमन ईरानी जी और कपिल शर्मा को नमस्कार। ऐसा कॉमेडी शो मैंने आज तक नहीं देखा, आप सब को बधाई।"
अमिताभ के प्यार और लता के दुलार से चौड़े हुए कपिल शर्मा
इससे पहले लता ने रिकॉर्डिग स्टूडियो में शो के निर्माता और मेजबान कपिल शर्मा से मुलाकात की। और कपिल को जन्मदिन विश करते हुए स्पेशल गिफ्ट भी दिया था।
इस बारे में बात करते हुए कपिल ने कहा था कि मुझे लता जी फोन किया और कहा कि उनके पास मेरे लिए एक भेंट है। हम सभी भारतीयों के लिए लताजी देवी सरस्वती की तरह हैं। मेरे लिए यह एक सुखद दिन था। मैं अपनी इस खुशी को शब्दों में जाहिर ही नहीं कर सकता हूं।


Click it and Unblock the Notifications












