Good News: बंद नहीं होगा 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते यह खबर आयी थी कि शो के निर्माता और होस्ट कपिल शर्मा अब अपना सारा ध्यान अपने फिल्मी करियर पर लगाना चाहते हैं क्योंकि कपिल ने यशराज फिल्म के साथ तीन फिल्मों का कांट्रेक्ट किया है।
Did You Know: कपिल शर्मा साल 2013 में देश के 100 टॉप सेलिब्रेटी में से एक थे
कपिल की पहली फिल्म 'बैंक चोर' अप्रैल में रिलीज होने वाली है, ऐसे में कपिल ने पहले फैसला किया था अब उनका शो कलर्स पर हफ्ते में दो दिन नहीं बल्कि एक दिन ही आयेगा। लेकिन शो की जबरदस्त टीआरपी के कारण कलर्स चैनल वाले इस बात के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है।
पहले ही शो में मात खा गयी 'छुटकी' ..आगे क्या होगा?
ऐसे में कपिल और चैनल के बीच तना-तनी चल रही है जिसके चलते कपिल ने फैसला शो को बंद करने का ले लिया है। जिसके बाद सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर कपिल के फैंस ने उनसे इल्तजा की थी कि वह अपना शो बंद ना करें।
फिलहाल तो कपिल ने सारी अफवाओं पर ब्रेक लगा दिया है इसलिए अब आप लोग भी खुश हो जाइये और जमकर आनंद उठाइये कलर्स पर 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' का।
Did You Know: कपिल शर्मा साल 2013 में देश के टॉप फेमस सेलिब्रेटी में से एक थे। फोर्ब्स मैंगजिन ने इन्हें टॉप 100 फेमस भारतीयों में 96वीं पोजिशन दी थी।


Click it and Unblock the Notifications












