'कॉमेडी नाइट्स' को बंद करके कहीं कपिल कोई बड़ी गलती तो नहीं कर रहे हैं?

जब से खबर आयी है कि कलर्स का सबसे बड़ा कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल बंद होने जा रहा है तब से ही इस शो के दर्शक दुखी और परेशान हैं। हालांकि कपिल के फैंस चाहते हैं कि वो कामयाबी की सीढिया चढें और कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है की तर्ज पर आगे बढ़ने का फैसला करने वाले कपिल के लिए वो ऊपर वाले से दुआ भी मांग रहे हैं। बावजूद इसके वो नहीं चाहते हैं कि कपिल का शो बंद हो।

लंबे अरसे के बाद टीवी पर एक स्वस्थ मनोरंजन का कार्यक्रम कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शुरू हुआ है, जिसका इंतजार बच्चे से लेकर बूढ़े तक करते हैं, इसलिए लोगों को लगता है कि शो को ऑफ एयर नहीं होना चाहिए।

वहीं कुछ लोग जो टीवी और बॉलीवुड की समझ रखते हैं का कहना है कि कहीं शो को ऑफ एयर करके कपिल कोई बड़ी गलती तो नहीं करने जा रहे हैं क्योंकि टीवी की दुनिया के ऐसे कई सुपरस्टार हैं, जिन्होंने फिल्मों के चक्कर में टीवी को तब अलविदा कह दिया जब उनकी बादशाहत टीवी पर थी लेकिन फिल्मों के चक्कर में उन्होंने उस टीवी को ही टाटा-बॉय-बॉय कह दिया, जिसकी बदौलत ही वो फिल्मों में पहुंचे थे।

लेकिन टीवी की तरह फिल्मों में जब वो पहुंचे तो वहां उन्हें कामयाबी नहीं मिली जिसकी वजह से वहां फेल होने के बाद वापस जब उन्होंने टीवी का रूख किया तो टीवी के दर्शक ने उन्हें दोबारा अपनाया नहीं।

अमन वर्मा, शहबाज खान, शेखर सुमन ऐसे कई नामचीन अभिनेता इस कड़वी सच्चाई के गवाह हैं। इसलिए कपिल को भी कोई सोच-समझकर ही कदम उठाना चाहिए। क्योंकि हर किसी की किस्मत शाहरूख खान जैसी तो नहीं होती है। लेकिन निगेटिव सोचकर कपिल को कोई फैसला ना करते हुए कोई बीच का रास्ता निकालना चाहिए।

गौरतलब है कि कपिल ने रविवार को ट्विटर पर लिखा था कि " 'कॉमेडी नाइट्स' सितंबर से बंद होने जा रहा है। हम नए किरदारों और नए सेट के साथ वापस लौटेंगे। तब तक हंसते रहिए।"उन्होंने आगे लिखा, " 'कॉमेडी नाइट्स' को आपने जो प्यार दिया उसके लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया। हंसते रहिए और खुश रहिए।" हालांकि कलर्स चैनल ने इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कपिल का फिल्मों में सक्रिय होना। कपिल ने इस समय यशराज प्रोडक्शन के साथ करार किया है जिसके कारण उन्हें फिल्मों की शूटिंग के लिए वक्त चाहिए जो कि 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के कारण संभव नहीं हो पा रहा था इसलिए उन्होंने इसे बंद करने का ही फैसला कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X