सुनील की BMW ने Alto को ठोंका, लोग नाराज

वैसे तो कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ पिछले दिनों जो कुछ भी हुआ उसकी वजह से आम आदमी जो कि उन्हें बेहद प्यार करता है और उनके साथ हुए अत्याचार के लिए कपिल शर्मा और उनके शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के खिलाफ जा खड़ा हुआ था, अब वो ही सोशल मीडिया में सुनील के खिलाफ बातें लिख रहा है। क्योंकि वजह ही ऐसी है।

दरअसल शुक्रवार रात को मुबंई से पुणा जाते समय सुनील की BMW कार ने एक ऑल्टों कार को टक्कर मार दी। सुनील की गाड़ी उनका ड्राईवर चला रहा था। इस हादसे में सुनील को तो कोई चोट नहीं आयी लेकिन उनके ड्राईवर समेत तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गये। घायल होने वालों में आल्टो कार के भी दो लोग हैं। बताया जा रहा है नये हाईवे पर टर्न लेते समय सुनील के ड्राईवर ने अपना बैलेंस खो दिया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया और पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया। चूंकि गलती सुनील के ड्राईवर की थी इसलिए पुलिस ने उसी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है।

लेकिन जैसे ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और सुनील के ड्राईवर के खिलाफ केस दर्ज हुआ, सुनील मौके से खिसक गये। सुनील का ड्राईवर उनसे उम्मीद की आस में था लेकिन सुनील ने ऐसा बर्ताव किया जैसे कि वह उसको जानते ही नहीं है।

'छुटकी' के शो के पहले मेहमान तेंदुलकर उसके बाद रामदेव का नंबर

सुनील के इसी बर्ताव की वजह से सोशल मीडिया में उनके खिलाफ बयानबाजी हो रही है जो शायद सुनील के आने वाले शो 'मैड इन इंडिया' के लिए अच्छा ना हो जो कि स्टार प्लस पर 16 जनवरी को शुरू होने जा रहा है। शो का प्रमोशन जबरदस्त तरीके से किया जा रहा है। शो में आपको सुनील ग्रोवर 'छुटकी' के किरदार में नजर आयेंगे जो कि एक महिला का है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X