CID फेम दया 'झलक दिखला जा' से हुए बाहर
सोनी चैनल पर सोमवार और मंगलवार को रात नौ बजे प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो में सोमवार को सीआईडी फेम मिस्टर दया और उनकी पार्टनर रुशाली को बाहर होना पड़ेगा।
पिछले हफ्ते उनका प्रदर्शन लोगो को लुभा नहीं पाया जिसके कारण दया को बाहर का रास्ता नापना पड़ेगा। हांलाकि आज के शो में वो रियलिटी शो के जजों, माधुरी दीक्षित, रेमों डीसूजा और मलाइका अरोड़ा खान के कहने पर एक शानदार प्रस्तुति देंगे।
लेकिन उनका झलक दिखला जा के शो का सफर बस यहीं पर आ कर खत्म हो जायेगा। पिछले हफ्ते वाइल्ड कार्ड एंट्री से याना गुप्ता और अंकिता दोनों को सम्मलित रूप से एंट्री मिली थी। आज के शो की थीम जज मलाइका अरोड़ा खान ने दी है, दिन प्रतिदिन ये प्रतियोगिता और टफ और दिलचस्प होती जा रही है इसलिए देखना ना भूले आज रात नौ बजे सोनी पर झलक दिखला जा....।
झलक दिखला जा टीवी डांस दया माधुरी दीक्षित रियलिटी शो सीआईडी सोनी cid dayanand shetty dikhhla jaa jhalak madhuri dixit reality show sony tv


Click it and Unblock the Notifications
