टीवी : अभिनेताओं की दबंगई की वजह से होती है अभिनेत्रियां विधवा

असल में जब नायक-नायिकाओं के द्वारा सीरयल साईन किये जाते हैं, तो उन्हें पता नहीं होता कि सीरयल कितना और लंबा खिचेंगा, कहानी हिट हो जाती है और कहानी के पात्र अमर। जिसके चलते कहानी के हीरो अपना रेट बढ़ा देते है, कभी -कभी तो बात बन जाती है लेकिन कभी-कभी प्रोड्यूसर जिद पर अड़ जाता है। ऐसे में हो जाती है हीरो की सीरियल से छुट्टी और बेचारी अभिनेत्री को मजबूरी में होना पड़ता है विधवा।
यकीन नहीं आता आपको, जरा याद कीजिये स्टार प्लस का मेगा धारावाहिक 'क्यूंकि सास भी कभी बहू थी' के हीरो मीहिर वीरानी उर्फ अमर उपाध्याय की, जिन्हे लोग इसी धारावाहिक के ही कारण जानते थे, बंदा हिट हुआ तो फिल्मों के ऑफर मिलने लगे, बस हो गया थोड़ा सा दिमाग खराब, जनाब ने रेट बढ़ाये , एकता मैडम नहीं मानी, सो धारावहिक छोड़ना पड़ा, इसलिए बेचारी तुलसी यानी स्मृति ईरानी को होना पड़ा विधवा।
ये बात और है कि लोगों को ये बात हजम नहीं हुई और मीहिर को दोबारा जिंदा होना पड़ा। ऐसा ही कुछ स्टार के प्रचलित धारावाहिक कसौटी जिंदगी की...के साथ हुआ, जिसेके हीरो अनुराग बसु उर्फ सीजेन खान को भी मरना पड़ा और बेचारी प्रेरणा उर्फ श्वेता तिवारी को होना पड़ा विधवा। ये तो कुछ पुरानी बातें है, वर्तमान की बात करें तो ये दस्तूर आज भी जारी है।
कलर्स पर प्रचारित होने वाले प्रचलित धारावाहिक उतरन में भी वंश को मरना पड़ा जिसके चलते इच्छा को होना पड़ा विधवा, स्टारप्लस के गुलाल धारावाहिक का भी ये ही हाल है, वहां भी अभिनेत्री इस समय सफेद साड़ी पहन रही है। ऐसी ही खबर आ रही है धारावाहिक लागी तुझसे लगन...के हीरो दत्ता भाऊ उर्फ मिशल रहेजा भी धारावाहिक छोड़ने वाले है इसलिए हो सकता है कि आने वाले दिनों में आपको आपकी नकुशा भी विधवा के रूप में दिखायी दे।
बेचारी अभिनेत्रियां आखिर कब तक हीरों के दंबगई के चलते यूं ही पर्दे पर विधवा रूप जीती रहेंगी। इस बारे में आपकी राय क्या है अपनी राय नीचे लिखे कंमेट बॉक्स में दर्ज करायें।


Click it and Unblock the Notifications











