अमिताभ बोले कि हर खास भी आम होता है...उसकी भी लाइफ होती है..
अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्मी जगत के महानायक कहे जाते हैं जिनकी एक छींक भी लोगों के बीच में सुर्खियां बन जाती हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन भी एक आम इंसान है, जिनकी भी अपनी जिंदगी होती है। यह बात खुद बिग बी ने अपने पॉपुलर क्वीज शो कौन बनेगा महाकरोड़पति के मंच पर एक प्रतिभागी से कही।
वो भी तब जब केबीसी के हॉट सीट पर बैठी एक महिला प्रतिभागी ने कहा कि उसे हमेशा से लगता है कि आखिर मशहूर हस्तियां अपना जीवन कैसे जीती हैं, वो तो शायद कभी भी आम आदमी जैसा जीवन नहीं जीते होंगे।
टीवी शो के लेटेस्ट अपडेट: 'बेइतहां की आलिया खुश तो गाना गायेंगे अन्नू
जिस पर बच्चन साहब ने कहा कि नहीं ऐसी बात नहीं है, हर खास इंसान आम होता है, वो भी वैसे ही जीवन जीता है जैसे आम आदमी का होता है। उसके कोई चार पैर या दो सिंग नहीं होते हैं।
इस बात का जिक्र खुद बिग बी ने अपने ब्लॉग पर किया है। अमिताभ ने कहा कि महिला प्रतिभागी को मैने पूरी तरह से समझाने की कोशिश की मशहूर हस्तियां आम लोगों की तरह ही होती हैं और उनकी भी आम जरुरतें और इच्छाएं होती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












