तो छिपकलियों के कारण अमिताभ को मिली केबीसी की मेजबानी!
द ग्रेट अमिताभ बच्चन.. जितने बढ़िया अभिनेता है उससे कहीं ज्यादा वो हाजिरजवाब भी है। किसको, कब, कहां और कैसे खुश करना है वो कोई बिग बी से सिखे। हाल ही में अपने केबीसी एक एपीसोड में उन्होंने अपनी इस प्रतिभा का बखूबी परिचय दिया।
हुआ यूं कि हॉट सीट पर उत्तराखंड की एक प्रतियोगी बैठी थीं। अमिताभ ने पूछा कि आपको कैसा लग रहा है इस पर प्रतियोगी ने कहा कि हाल ही में उनके ऊपर एक छिपकली गिरी थी। जिसके बाद ही उन्हें केबीसी में आने का मौका मिला। मतलब मेरे लिए छिपकली लकी साबित हुई।
जिस पर अमिताभ ने कहा कि आज से करीब 14 साल पहले मैं एक दिन होटल के कमरे में सोकर उठा तो देखा कि मेरे कमरे में दो छिपकलियां सो रही हैं और उसके बाद ही मुझे केबीसी का ऑफर मिला और आज तक मैं केबीसी के साथ हूं इसलिए मैं भी कह सकता हूं कि छिपकली मेरे लिए भी लकी हुई। जिस पर हर कोई खिलखिलाकर हंस उठा।
मालूम हो कि साल 2000 में केबीसी का प्रसारण शुरू हुआ था स्टार प्लस पर। इस क्वीज शो ने टीवी की दुनिया में नई क्रांति ला दी थी। शो की लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी कि जब शो टेलिकास्ट होता था तो सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। केवल केबीसी 3 छोडकर बाकी सारे संस्करण की मेजबानी अमिताभ बच्चन ने ही की है।


Click it and Unblock the Notifications












