बिगबॉस बनाम केबीसी या अमिताभ बनाम सलमान
रविवार को बिग बॉस सीजन 6 की जोरदार शुरूआत हुई है। एक बार फिर टीआरपी चार्ट पर बिग बॉस 6 का ओपनिंग शो बहुत ऊपर है और इसकी टीआरपी केबीसी के अपनिंग डे से ज्यादा दर्ज की गयी है जिसके चलते एक बार फिर से सलमान बनाम अमिताभ की बहस शुरू हो गयी है। वैसे अभी तक शो की बात करें तो अमिताभ का केबीसी सलमान के बिग बॉस पर भारी ही पड़ा है।
लेकिन व्यक्तित्व की बात करें तो सलमान खान ने अमिताभ बच्चन को अभी तक पछाड़ा ही है। फेसबुक में उनके पास अमिताभ बच्चन से ज्यादा लाइक है और टेलीविजन की दुनिया में सलमान खान सबसे महंगे कलाकार हैं।सलमान खान बिग बॉस सीजन- 6 में प्रति एपिसोड 3.8 से 4 करोड़ की रकम ले रहे हैं। तो वहीं अमिताभ बच्चन केबीसी के लिए 100 करोड़ की डील की है जिसके कारण अभी तक सलमान खान ने अमिताभ बच्चन को पछाड़ा ही है। लेकिन केबीसी ने बिग बॉस को हमेशा पीछे ही किया है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार का सीजन क्या गुल खिलाता है?
आपकी नजर में सलमान बनाम अमिताभ बच्चन की जंग में कौन आगे है? अपने विचार नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज कराये।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन कलर्स केबीसी टीवी बिग बॉस 6 सलमान खान सोनी bigg boss 6 colors kbc salman khan sony


Click it and Unblock the Notifications
