शादी टूटने के डर से संभावना ने छोड़ा घर, डिंपी ले सकती थीं बदला?
बिग बॉस हल्ला बोल से संभावना सेठ बोरिया बिस्तर समेट कर बाहर हो गई हैं लेकिन दबी ज़ुबान से लोग ये कह रहे हैं कि संभावना ने बहुत सोच समझकर डिंपी के डर से ये कदम उठाया है। या फिर कह लीजिए कि इसे ही कर्म कहते हैं।
संभावना और डिंपी के बीच एपिसोड में जो हुआ वो तो सबने देखा लेकिन जब संभावना और डिंपी एक दूसरे को आमने सामने घूर रहे थे तो डिंपी ने दबी ज़ुबान में कुछ ऐसा कहा था जिससे संभावना के होश उड़ गए।
घंटों बाद संभावना ने प्लान बनाकर डिंपी को शिकार बनाने की कोशिश की पर डिंपी अपनी बात पर अड़ी रही। ऐसे में संभावना ने घर छोड़ना ही बेहतर समझा। उन्हें डिंपी ने यकीनन कुछ ऐसा कहा था जिससे उनकी शादी तक टूट सकती थी। संभावना बाद में ये बात बिल्कुल अलग एंगल से करिश्मा तन्ना को समझाती दिखीं।
PICS: संभावना सेठ की अदाओं से फोटोग्राफर के भी होश उड़ जाएं!
बस इसीलिए संभावना जिन्हें राहुल और डिंपी के रिश्ते में दरार लाने की वजह भी माना जाता है अब डिंपी से अपनी शादी बचाकर बिल्कुल साइड हो गई हैं। हालांकि उन्होंने साफ साफ टीवी पर कहा कि ये सब अगर उनके होने वाले सास ससुर देखेंगे तो उनके बारे में क्या सोचेंगे पर बात थोड़ी ज़्यादा गहरी थी जो संभावना के घर से निकलते ही दफन हो गई।


Click it and Unblock the Notifications












