Bigg Boss फैन्स का हल्ला बोल, ट्विटर पर ट्रेंड किया #StopTargetingKarishma!
करिश्मा तन्ना की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। और उनके फैन्स उनका पूरी तरह से सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में शो में गौतम गुलाटी करिश्मा तन्ना को धोखेबाज़ कहते हुए देखे गए और ये बात फैन्स को पसंद नहीं आई। खासतौर पर तब जब गौतम ने खुद डाएंड्रा को धोखा दिया था।

गौरतलब है कि शो में करिश्मा और उपेन के रिश्ते के बारे में बहुत बोला जा रहा है। जबकि कुछ दिनों पहले राहुल, करिश्मा से फलर्ट करते नजर आये थे। उन्होंने बातों ही बातों में करिश्मा को यह बताने की कोशिश की थी कि वह और डिंपी पूरी तरह से एकदूसरे से अलग हो चुके हैं। इसी बात को लेकर करिश्मा ने टास्क का फायदा उठाते हुए राहुल को जमकर सुनाया।
लेकिन फैन्स को करिश्मा और उपेन की केमिस्ट्री से कोई दिक्कत नहीं है और उन्हें बिग बॉस का उपमा बहुत पसंद आ रहा है। उन्होंने #StopTargetingKarishma ट्रेंड भी कर दिया है और उनका खुल कर सपोर्ट किया है। देखिए फैन्स ने करिश्मा और उपेन के रिश्ते पर क्या क्या कहा -


Click it and Unblock the Notifications











