Bigg Boss: दुर्योधन की ताकत दिखाने के बाद वापस लौटे पुनीत, किया प्रायश्चित
बिग बॉस के घर में आजकल काफी दिलचस्प मामला चल रहा है। यहां 45वें दिन की शुरुआत हुई कंटेस्टेंट्स को दिए गए लग्जरी बजट टास्क 'ऊंची है बिल्डिंग' से। हालांकि यह टास्क मंगलवार को ही होने वाला था। लेकिन मंगलवार को पुनीत और आर्य के झगड़े के कारण इसे रोक दिया गया था। बता दें कि इस दौरान पुनीत पर हिंसा का आरोप लगाते हुए उन्हें घर से निष्काषित कर दिया गया था।
खैर, 45वें दिन यानी बुधवार को टास्क की शुरुआत नए सिरे से हुई। इस टास्क में दो टीम है, जहां टीम ए (गौतम, सोनाली, प्रीतम और सुशांत) को पहला मौक़ा मिला। हालांकि, टीम के सदस्य अली और डिआंड्रा ने टास्क को बिगाड़ने करने की भरपूर कोशिश की।
फाइनली, टीम ए का टाइम ओवर हुआ और बारी आई टीम बी की, जिसका हिस्सा हैं, डिआंड्रा, करिश्मा, आर्य, प्रणीत और अली। लेकिन, छोटे-मोटे हंगामे और विवादों के बाद टास्क पूरा हुआ और कैप्टेन उपेन ने टीम बी को विजयी घोषित किया। हालांकि, अभी 'बिग बॉस' का निर्णय आना बाक़ी है।
इसी बीच पुनीत ने लिविंग एरिया में लगी एलईडी स्क्रीन के जरिए आर्य से माफी मांगी। पुनीत के अनुसार, उन्होंने टास्क के दौरान आर्य पर मार्शल आर्ट मूव का इस्तेमाल किया था, जो उन्हें नहीं करना चाहिए था। पुनीत ने इसके साथ ही घर के अन्य सदस्यों से भी उनके साथ किए गए किसी भी बुरे बर्ताव के लिए माफी मांगी। गौरतलब है कि इस दौरान घर का माहौल काफी इमोशनल हो गया। फिलहाल, यह फाइनल हो गया कि पुनीत घर में वापस एंट्री ले रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












