बिग बॉस ट्विस्ट- मनीषा और पुनीत गये सीक्रेट रुम में..
बिग बॉस के घर में ट्विस्ट ना हो ये तो संभव नहीं क्योंकि बिग बॉस का दूसरा नाम ही है ट्विस्ट। यहां रहने वाले लोगों की जिदंगी में हर रोज एक नया ट्विस्ट आता है और जहां तक बात है शनिवार व रविवार की तो ये दो दिन घरवालों के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल भरे दिन होते हैं। सलमान खान आकर सभी प्रतिभागियों के सामने कुछ नये ट्विस्ट लाते हैं और साथ ही किसी एक प्रतिभागी को बाहर ले जाकर बाकी घरवालों की जिंदगी को एक नया मोड़ दे जाते हैं।
इस शनिवार सलमान ने दो लोगों को घर से बाहर किया। जिनमें मनीषा लांबा और पुनीत जी शामिल हैं। लेकिन ट्विस्ट ये था कि ये दोनों घर से बाहर नहीं गये बल्कि ये गये सीधे सीक्रेट रुम में। सीक्रेट रुम में जाकर दोनों ने बैठकर टीवी पर वो सबकुछ देखा जो उनके जाने के बाद हुआ। लोगों के असली चेहरे देख दोनों बेहद हैरान थे। कि उनके जाने के बाद जिन्हें वो असल में अपना दोस्त मानते थे वही लोग कितने बदल से गये।
आज के एपिसोड में मनीषा और पनीत जी में से कोई एक बाहर जाएगा या फिर ये दोनों घर के अंदर जाएंगे और कोई और बाहर जाएगा ये जानने के लिए तो आपको रात 9 बजे का इंतजार करना होगा। फिल्हाल देखते हैं शनिवार के एपिसोड की एक झलक


Click it and Unblock the Notifications











