Bigg Boss OTT: जिया की बदतमीजी देखकर मां ने मांगी एल्विश से माफी, कहा- 'मेरी बेटी...'

Bigg Boss OTT 2 Update: बिग बॉस ओटीटी 2 पहले दिन से ही विवादों में बना हुआ है। घर में लगातार होने वाले झगड़ों के बीच जिया शंकर और एल्विश यादव के झगड़े ने काफी सुर्खियां बटोरीं। एक झगड़े के दौरान जिया ने एल्विश यादव के पीने के पानी में हैंडवॉश मिला दिया था। अब इस पर जिया की मां का रिएक्शन आया है।
एल्विश के पानी में हैंडवॉश मिलाने की हरकत को देखकर हर कोई हैरान रह गया और जिया को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। सलमान खान ने भी जिया को उसकी इस बदतमीजी के लिए डांटा था, जिसके बाद जिया को एल्विश और उसकी मां से माफी मांगते हुए देखा गया था।
अब बिग बॉस ओटीटी 2 में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है, जिया शंकर की मां, जिन्होंने बीबी हाउस में एंटर किया था, उन्होंने भी बड़े विवाद पर प्रतिक्रिया दी। वह एल्विश पर बेहद प्यार लुटाती नजर आईं और यहां तक कि उन्होंने जिया की ओर से एल्विश से माफी भी मांगी।
यह भी पढ़ें- 'अनुपमा' में एक्टिंग करके ही नहीं बल्कि इस काम से भी खूब कमाती हैं रुपाली गांगुली, चारो ओर से आता है पैसा
बातचीत के दौरान जिया की मां ने कहा, "इसने आपको जो पानी में मिला के दिया, मैंने बोला बाप रे! जिया ने क्या किया। जिया वैसी नहीं है, लेकिन ऐसी पागलपंती कैसी कर सकती है। बाद में जो उन्होंने सॉरी बोला, इसलिए मैं भी सॉरी बोलती हूं आपको। कोई भी मां को अच्छा नहीं लगेगा कि मेरे बेटे को ऐसा कोई पिलाए। मेरी बेटी ऐसी लड़की नहीं है"।
इससे पहले, एल्विश की मां ने भी जिया की इस हरकत के लिए आलोचना की थी और कहा था, "ये तो बदतमीजी है एक तरह की। हम बालक बालक कर रहे, उसने सिर से पानी उतार दिया। एक गिलास पानी अगर नहीं पिलाना तो मत पिलाओ.. कोई दिक्कत ना है। वो फनी तरीके से कर रहा है काम जैसा उसका नेचर है। अभी तक हम कह रहे हैं कोई बात ना हमारे बालक हैं। दूसरों को अपना मान रहे हैं और वही गद्दारी कर रहे हैं"।
इसी बीच जिया की मां ने भी जिया को रिश्ते बनाने के बजाय शो में अपने खेल पर ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने उसे मजबूत रहने और खेल खेलने के लिए कहा। ध्यान देने वाली बात यह है कि जिया शंकर इस समय डेंजर जोन में हैं क्योंकि उन्हें जैद हदीद, अविनाश सचदेव और मनीषा रानी के साथ नॉमिनेट किया गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर से कौन बाहर होगा।


Click it and Unblock the Notifications