Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: बिग बॉस OTT 2 का खिताब अपने नाम कर गए एल्विश यादव, रच दिया इतिहास

Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: टीवी जगत के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शोज में से एक है 'बिग बॉस'। इसका ओटीटी वर्जन भी आ चुका है और आज यानी 14 अगस्त को 'बिग बॉस OTT 2' के विनर का ऐलान किया जाएगा। इस वक्त शो में टॉप 5 फाइनलिस्ट मौजूद हैं और पूजा भट्ट, अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), बेबिका धुर्वे, एल्विश यादव और मनीषा रानी में से एक को विजेता घोषित किया जाएगा।

बिग बॉस OTT 2 में यूं तो कहने के लिए पांच कंटेस्टेंट हैं लेकिन असली लड़ाई तो दो दोस्तों यानी अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच मानी जा रही है। दोनों कंटेस्टेंट का फैन बेस काफी ज्यादा तगड़ा है और हालिया वोटिंग ट्रेंड में भी एल्विश और अभिषेक के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी।

बिग बॉस फिनाले की हर जानकारी अगर आप पाना चाहते हैं, तो बने रहिए हमारे इस खास लाइव के साथ, जिसमें हम आपको देंगे बिग बॉस OTT 2 से जुड़ी हर डिटेल-

LIVE Feed
  • Aug 15, 2023 12:18 AM

    एल्विश यादव ने जीत ली है बाजी, बिग बॉस OTT 2 का खिताब किया अपने नाम

    एल्विश यादव ने भले ही बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी लेकिन अब उन्होंने इस ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है और साथ ही जीत ली है 25 लाख की इनाम राशि।

  • Aug 14, 2023 11:07 PM

    सलमान खान के पास पहुंचे एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान

    फाइनल अनाउंसमेंट के लिए अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव सलमान खान के पास पहुंच गए हैं। बिग बॉस OTT 2 का घर हमेशा के लिए बंद हो चुका है।

  • Aug 14, 2023 10:48 PM

    बिग बॉस OTT 2 में आया ट्विस्ट

    बिग बॉस OTT 2 के फिनाले में शो के मेकर्स एक नया ट्विस्ट लेकर आए हैं। 15 मिनट के लिए शो की वोटिंग लाइन खुल गई हैं और अब फैंस अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को भर-भरकर वोट दे सकते हैं। ये वोटिंग लाइन शो में उलटफेर भी कर सकती है।

  • Aug 14, 2023 10:13 PM

    मनीषा रानी भी हुईं शो से बाहर

    टॉप 3 की दौड़ से बाहर हो गई हैं मनीषा रानी। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मनीषा को शो की बड़ी दावेदार माना जा रहा था लेकिन वो बाहर हो चुकी हैं और अब शो में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान ही बचे हुए हैं

  • Aug 14, 2023 10:10 PM

    बेबिका धुर्वे हुईं शो से बाहर

    बिग बॉस OTT 2 से चौथा कंटेस्टेंट भी शो से बाहर हो चुका है और ये कंटेस्टेंट है- बेबिका धुर्वे और बेबिका के एलिमिनेशन की खबर खुद उनके पिता पंडित जनार्दन ने की।

  • Aug 14, 2023 9:51 PM

    अभिषेक की शो में हुई वापसी

    अभिषेक मल्हान डॉक्टर की एडवाइस यानी सलाह पर शो में वापसी कर चुके हैं। उन्हें एल्विश और मनीषा कन्फेशन रूम से लेकर आए हैं और वो काफी स्वस्थ दिख रहे हैं। अभिषेक को उनके फैंस और घर के लोग काफी मिस कर रहे थे

  • Aug 14, 2023 9:47 PM

    'बिग बॉस' से एविक्ट हुईं पूजा भट्ट

    सलमान खान ने ऐलान किया कि पूजा भट्ट शो से बाहर हो गई हैं। अब शो में चार फाइनलिस्ट बच गए हैं- अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान, बेबिका धुर्वे, एल्विश यादव और मनीषा रानी।

  • Aug 14, 2023 9:37 PM

    बेबिका और पूजा भट्ट की परफॉर्मेंस

    पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे ने दी अपनी शानदार परफॉर्मेंस। दोनों की बॉन्डिंग देखकर फैंस भी हैरान हो गए हैं और सलमान खान ने भी इनकी दोस्ती की खूब तारीफ की है।

  • Aug 14, 2023 9:13 PM

    'बिग बॉस OTT' के घर में पहुंचे बादशाह

    'बिग बॉस OTT 2' के हाउस में बादशाह पहुंच हैं और उन्होंने शो के टॉप 5 को इंट्रोड्यूस किया है। उन्होंने अपने गानों से इनकों लोगों के सामने लेकर आए हैं। साथ ही उन्होने कंटेस्टेंट्स को उनके घरवालों के मैसेज भी दिखाए।

  • Aug 14, 2023 9:08 PM

    बिग बॉस OTT 2 ने इतिहास किया दर्ज

    'बिग बॉस OTT 2' ने इतिहास दर्ज कर लिया है। सलमान खान ने ऐलान किया कि बिग बॉस OTT के इस सीजन को करोड़ों लोगों ने देखा है और यह रिएलिटी शो ओटीटी का दुनिया का नंबर वन शो बन गया है।

  • Aug 14, 2023 8:41 PM

    टॉप 5 से बाहर निकलने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं पूजा भट्ट

    मशहूर एक्ट्रेस पूजा भट्ट 'बिग बॉस OTT 2' का हिस्सा थीं। उन्होंने टॉप 5 में अपनी जगह बनाकर यह साबित किया कि उनका चार्म अभी भी कम नहीं हुआ है। लेकिन टॉप 5 के बाद वो अपनी जगह नहीं बना पाई हैं और खबर आ रही है कि एक्ट्रेस टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से एविक्ट होने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं।

  • Aug 14, 2023 8:04 PM

    बेटी को देखकर महेश भट्ट की आंख से छलके आंसू

    बिग बॉस OTT 2 फिनाले में पहुंचे महेश भट्ट अपनी बेटी पूजा भट्ट को देखकर काफी इमोशनल हो गए हैं। उन्होंने कहा- 'ऐसा लग रहा है कि मैं स्कूल के बाहर खड़ा हूं, तुम्हारी वॉटर बॉटल लेकर'। इस पर पूजा भट्ट भी उन्हें तोतली भाषा में 'I Love You' कहती हैं।

  • Aug 14, 2023 7:38 PM

    बिग बॉस फिनाले में झूमते नजर आए सलमान खान

    'बिग बॉस OTT 2' का फिनाले बस कुछ समय में शुरू होने ही वाला है और इससे पहले शो का फिनाले कितना ग्रैंड होने वाला है, इसका एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में शो के होस्ट सलमान खान खुद झूमते हुए, नाचते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में महेश भट्ट की मस्ती भी साफ दिखाई दे रही है।

  • Aug 14, 2023 6:55 PM

    'बिग बॉस OTT 2' के फिनाले स्टेज की पहली झलक आई सामने

    'बिग बॉस OTT 2' का फिनाले आज रात यानी 14 अगस्त को होना है। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं और इस बीच फिनाले के मंच की एक झलक सामने आई है, जिसे देखकर फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

  • Aug 14, 2023 6:27 PM

    अपनी सौतेली बहन को सपोर्ट करने आ सकती हैं आलिया भट्ट

    ऐसा लगता है कि इस बात की रोमांचक संभावना है कि आलिया भट्ट बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान के साथ शामिल हो सकती हैं। हालिया खबरों से पता चलता है कि आलिया भट्ट अपनी बहन पूजा भट्ट का समर्थन करने के लिए वहां आ सकती हैं और सलमान खान के साथ एक मजेदार सेगमेंट भी साझा कर सकती हैं।

  • Aug 14, 2023 4:47 PM

    बिग बॉस फिनाले से चंद घंटे पहले जैद हदीद ने जिया से मांगी माफी, कहा- 'मैं बेवकूफ था जो...'

    कुछ ही घंटे पहले, बिग बॉस ओटीटी 2 के पूर्व प्रतियोगी जैद हदीद ने जिया शंकर और उनके फैंस से माफी मांगते हुए एक क्लिप शेयर किया और एक लंबा नोट भी लिखा। इस पोस्ट के कैप्शन में, जैद ने लिखा, "मुझे खेद है अगर मैंने आपको कभी चोट पहुंचाई हो या आपको किसी भी तरह से परेशान किया हो, @jiyaaShankarofficial मैं इस तथ्य के बारे में जानता हूं कि आप एक अद्भुत इंसान हैं, अगर मैं समय में पीछे जा सकूं तो मुझ पर विश्वास करें, मैंने निश्चित रूप से चीजों को अलग तरीके से किया होता। लेकिन यह ठीक है, हम जीते हैं और सीखते हैं और इसी तरह हम बदलते हैं, सुधार करते हैं और विकसित होते हैं। मैं बस आपको यह बताना चाहता हूं कि आप बिना किसी परवाह के मेरे लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहेंगे! चमकते रहो मिलते हैं शो के फिनाले पर।"

    बिग बॉस फिनाले से चंद घंटे पहले जैद हदीद ने जिया से मांगी माफी, कहा- 'मैं बेवकूफ था जो...'
  • Aug 14, 2023 2:59 PM

    टोनी कक्कड़ के साथ गाने में नजर आएंगी मनीषा रानी

    बिग बॉस ओटीटी 2 फिनाले के लिए मंच तैयार है! होस्ट सलमान खान आज शो के विजेता की घोषणा करेंगे। 'बिग बॉस ओटीटी 2' लाइव स्ट्रीम के लास्ट दिन, गायक टोनी कक्कड़ और असीस कौर ने लाइव परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शो में टोनी कक्कड़ ने मनीषा रानी को 'धीमे धीमे' गाना डेडिकेट किया। इसके अलावा, उन्होंने मनीषा से प्रतिबद्धता जताई कि ग्रैंड फिनाले के तुरंत बाद, वह उनके साथ एक म्यूजिक वीडियो प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।

  • Aug 14, 2023 2:56 PM

    बिग बॉस OTT 2 के ये फनी मोमेंट्स देखकर आपके भी चेहरे पर आ जाएगी हंसी

    बिग बॉस OTT 2 का फिनाले चंद घंटे में होने को है लेकिन इसस पहले जरा एक नजर इस घर के फनी मोमेंट्स पर डाल लेते हैं। इस घर में वैसे तो हर कोई एक-दूसरे कॉम्पटीशन करता हुआ ही नजर आया, लेकिन इस बीच घर के लोगों के बीच में कुछ खट्टी-मीठी यादें भी बनी और इन्हीं यादों की एक झलक देखिए।

  • Aug 14, 2023 2:49 PM

    बेबिका और पूजा भट्ट देंगे बिग बॉस OTT 2 फिनाले में जानदार परफॉर्मेंस

    बिग बॉस OTT 2 के ग्रैंड फिनाल में एक साथ परफॉर्म करती हुई नजर आएगी बिग बॉस की फेमस जोड़ी- बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट। दोनों को हर मौके पर साथ खड़ा ही देखा गया। पूजा भट्ट ने हर मौके पर बेबिका को सहारा दिया, जब डांटने की बात आई तो उन्होंने डांटा भी लेकिन उन्होंने बेबिका को हमेशा सही और सच्चा रहने में मदद की।

  • Aug 14, 2023 2:43 PM

    अविनाश और फलक की रोमांटिक परफॉर्मेंस की एक झलक

    बिग बॉस OTT 2 का आज फिनाले है और विनर के ऐलान से पहले कंटेस्टेंट्स को परफॉर्मेंस देनी होती है। इसलिए बिग बॉस OTT 2 का चर्चित कपल अविनाश और फलक एक साथ नजर आए हैं और दोनों साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों को एक बार फिर साथ देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।

  • Aug 14, 2023 2:36 PM

    'बिग बॉस फिनाले' से पहले एल्विश यादव का असली चेहरा आया सामने, वायरल वीडियो में लड़कियों को दिखा रहे नीचा!

    Bigg Boss OTT 2 Update: आज यानी 14 अगस्त को 'बिग बॉस OTT 2' का फिनाले हैं और कल के ग्रैंड फिनाले में शो का विनर मिल ही जाएगा। इस वक्त एल्विश यादव और फुकरा इंसान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। लेकिन ज्यादातर लोग मान रहे हैं कि एल्विश यादव ये शो जीत सकते हैं लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं।

    'बिग बॉस फिनाले' से पहले एल्विश यादव का असली चेहरा आया सामने, वायरल वीडियो में लड़कियों को दिखा रहे नीचा!
  • Aug 14, 2023 2:33 PM

    Bigg Boss OTT 2 फिनाले से पहले ही फुकरा इंसान की तबीयत हुई खराब, बहन ने कहा- 'प्लीज, दुआ करो सब'

    Bigg Boss OTT 2 Update: 'बिग बॉस OTT 2' का फिनाले अब बस कुछ घंटे ही दूर रह गया है और इस बीच शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। अभिषेक मल्हान उर्फी फुकरा इंसान की बहन ने हाल ही में बताया है कि अभिषेक की तबीयत काफी खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    Bigg Boss OTT 2 फिनाले से पहले ही फुकरा इंसान की तबीयत हुई खराब, बहन ने कहा- 'प्लीज, दुआ करो सब'

Read more about: bigg boss ott
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X