'बिग बॉस फिनाले' से पहले एल्विश यादव का असली चेहरा आया सामने, वायरल वीडियो में लड़कियों को दिखा रहे नीचा!

elvish yadav

Bigg Boss OTT 2 Update: कल यानी 14 अगस्त को 'बिग बॉस OTT 2' का फिनाले हैं और कल के ग्रैंड फिनाले में शो का विनर मिल ही जाएगा। इस वक्त एल्विश यादव और फुकरा इंसान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। लेकिन ज्यादातर लोग मान रहे हैं कि एल्विश यादव ये शो जीत सकते हैं लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं।

एल्विश यादव का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो लड़कियों के प्रति बुरी बातें कहते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वो अपने दोस्त के साथ गाड़ी में बैठे हैं और कह रहे हैं कि बहुत अहम सवाल है लड़कियों से, मैंने जहां तक देखा है लड़कियों में लड़कों से तो कम दिमाग होता है और इस बात पर उनके साथ बैठे लड़के ने भी हामी भर दी। वो यही नहीं रुकते और कहते हैं कि लड़कियों में IQ लेवल थोड़ा कम होता है। लेकिन कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जिनका दिमाग बहुत ही कम होता है।

इस वीडियो में एल्विश आगे कहते हैं कि मैं पूछना चाहता हूं लड़कियों से कि तुम लोग इतना क्यों सोचते हो? तुम्हारे पास और कोई काम नहीं है क्या? किचन में बर्तन हो गए... सब्जी बनानी हो गई... मेथी काटनी हो गई... झाड़ू पोछा करना... ये काम तुम लोगों को जरूरी नहीं लगते हैं क्या? मान ही नहीं रही हैं। रोटी कौन बनाएगा??? हम बनाएंगे क्या रोटी??? सेठ आदमी... हमें तो खानी है। यार देखो इतना दिमाग मत चलाया करो, वैसे ही इतना कम होता है तो उसे कन्ज्यूम भी कम करो। आगे एल्विश ने तो हद ही पार कर दी और कहा मैं तो वो काम भूल ही गया... तो उनका दोस्त कहता है क्या तो वो कहते हैं, डस्टिंग... और ये बोलकर एल्विश हसने लग जाते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, 'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड फिनाले 14 अगस्त (सोमवार) को रात 9 बजे आयोजित होने वाला है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फाइनलिस्ट में से कौन शो जीतेगा। हालांकि, फैंस एल्विश यादव और फुकरा इंसान में से ही किसी एक को विनर मान रहे हैं। वहीं वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से देखें तो इस वक्त एल्विश यादव आगे चल रहे हैं।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Read more about: bigg boss ott 2 elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X