BIGG BOSS के घर में पति राहुल के साथ पार्टी करेंगी डिंपी!
बिग बॉस का हाई वोल्टेज ड्रामा इस वक्त चरम पर है और इसमें और तड़का लगने की संभावना है। बिग बॉस के प्रतियोगी आज के एपिसोड में अपने दोस्तों से मिलने वाले हैं। इसके लिए बिग बॉस ने संभावित पंद्रह लोगों की सूची मांगी जिसका लाइमलाइट एक बार फिर ले गए हैं गौतम गुलाटी।
गौतम ने जिस दोस्त को बुलाने की डिमांड बिग बॉस से की है वो कोई और नहीं बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी राहुल महाजन। एक मिनट....राहुल महाजन मतलब डिंपी के पति।
1 साल में रमन - इशिता बन गए छोटे परदे के शाहरूख - काजोल, 10 कारण
दरअसल बिग बॉस के घर में पार्टी का आयोजन होने वाला है जिसमें बिग बॉस के ही पूर्व प्रतियोगी और बिग बॉस के सेलेब्रिटी फैन्स की एक लिस्ट तैयार की गई है। और गौतम गुलाटी ने आमंत्रित किया है अपनी करीबी दोस्त डिंपी के पूर्व पति राहुल महाजन। इसका मतलब शो पर कंट्रोवर्सी का एक और तड़का और बिग बॉस की हाई टीआरपी...इसी बात पे पार्टी तो बनती है!
BIGG BOSS: गौहर और करिश्मा से जलती थीं निग़ार


Click it and Unblock the Notifications












